Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

राजे-महाराजे की तरह नहीं जनता के सेवक बनकर 5 सालों में की प्रदेश की सेवा:मनोहर

Haryana-CM-Manohar-Lal-Pehowa
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पिहोवा 20 अगस्त, राकेश शर्मा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री राजा-महाराजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करते थे, चाहे जनता को कितनी भी परेशानी क्यों ना हो। लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिछले 5 साल केवल और केवल लोगों की सेवा करने का काम किया गया है। इस प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के सुखों और सुविधाओं की राह को आसान किया गया। इस प्रदेश के लोगों को भ्रष्टïाचार से मुक्ति दिलाई गई और ईमानदारी के साथ काम किए गए। इतना ही नहीं प्रदेश मे जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक नहीं थे, उन विधानसभा क्षेत्रों में भी तेज गति के साथ विकास कार्य किए गए। इसी कड़ी में ही पिहोवा में भी कई सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए और इस हल्के के लोगों का दु:ख दर्द सांझा करने के लिए दो-दो चेयरमैन बनाए गए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले गांव सैनी माजरा में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, गौरव बेदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, ग्राम पंचायत सैनी माजरा के सरपंच कृष्ण कुमार सैनी, प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, भाजपा के वरिष्ठï नेता धर्मवीर डागर, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित सैंकड़ों समर्थकों ने मुख्यमंत्री को जोश के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत गांव ठोल, अजरावर और गांव जलबेहड़ा में भाजपा के महामंत्री रविन्द्र सांगवान सहित मुस्लिम समुदाय के मुनीर खान सुलेमान, खान अलीशेर, जमील खान, इकबाल खान, जगबीर खान ने मुख्यमंत्री को भारत माता का चित्र भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात इस्माईलाबाद के खेड़ी मोड़ पर भाजपा के वरिष्ठï नेता महेन्द्र सिंगला ने हजारों समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा कर जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां पर समर्थकों के जोश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता महेन्द्र सिंगला को अपने रथ पर आमंत्रित किया।

जन आशीर्वाद यात्रा का अगला पड़ाव इस्माईलाबाद में हुआ जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता नायब सिंह ने स्वागत किया। इस यात्रा का गांव लोटनी में भाजपा नेता सुरेन्द्र माजरी, गांव मलिकपुर में भाजपा नेता संदीप ओमकार ने हजारों समर्थकों सहित मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। यहां पर मुख्यमंत्री के आगमन पर आकाश में सैंकड़ों रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े गए। इस यात्रा का गांव तिगरी में पहुंचने पर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी ने भी हजारों समर्थकों सहित मुख्यमंत्री का गुलाब की पंखुडिय़ों की पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत गांव धनी रामपुरा में मार्किट कमेटी के चेयरमैन गुरनाम मलिक, कैथल रोड़ पर तेजेन्द्र सिंह खैरा, पिहोवा चौंक पर भाजपा नेता सचिन मित्तल सहित हजारों समर्थकों ने स्वागत किया और इसके साथ ही अनाज मंडी के समक्ष भाजपा नेता सुशांत भारती, राजेन्द्र बाखली, रविन्द्र वडैच, चरणजीत वडैच ने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री का स्वागत किया, यहां पर मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के रथ से नीचे उत्तर कर कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचे और नगर वासियों से सीधा संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का गुहला चीका रोड़ पर भाजपा के नेता मक्खन सिंह और गांव दिवाना में शुगर फैड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका ने हजारों समर्थकों सहित मुख्यमंत्री का फुलों की वर्षा कर स्वागत किया। इन सभी जगहों पर भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल गदगद हो गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के आशीर्वाद से प्रदेश की कार्यप्रणाली को बदलने का काम किया। इस प्रदेश में अंग्रेजों की तरह फुट डालकर लोगों पर राज करने वाले लोगों को सही आईना दिखाने का काम किया। इस सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को आधार बनाया और 90 के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मान रुप से विकास करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में हर घर मेंं मेडिकल सुविधा, उच्च शिक्षा, कालेज से पहले ड्राईविंग लाईसैंस बनाने की सुविधा, 18 साल की उम्र होने पर वोटर कार्ड घर तक पहुंचाने के साथ-साथ हर घर में व्यक्ति की जरुरतों को पूरा करने के लिए द्वार पर ही तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने की योजना पर काम शुरु कर दिया गया है। इसके लिए सबसे पहले परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे है। इतना ही नहीं प्रत्येक घर में 60 साल की उम्र के पात्र व्यक्ति को बिना फार्म भरे ही घर बैठे पैंशन की सुविधा शुरु कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिहोवा एक पवित्र और धार्मिक नगरी है, यहां पर विश्व के कोने-कोने से लोग पिंडदान करने के लिए पहुंचते है, कुरुक्षेत्र की इसी पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है, इन उपदेशों का अनुसरण करते हुए सरकार अपना कर्म करने का काम कर रही है। इस कर्म की राह पर चलते हुए पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लगभग 6 करोड 99 लाख 46 हजार रुपए की लागत से 19.16 कि.मी. लम्बी सडकों का निर्माण करवाया गया है। कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 1 करोड 2 लाख 20 हजार रुपए से अधिक की राशि से 3.02 कि.मी. लम्बी सडकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 11 करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपए से अधिक की राशि से 82.97 कि.मी. लम्बी सडकों की मुरम्मत करवाई गई है, 8 व्यायामशालाओं व 3 तालाबों के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ 93 लाख 67 हजार रुपए की राशी विकास कार्यों पर खर्च की गई। करीब 19 गांवों में पीने के पानी के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए 4 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 2 करोड़ 18 लाख 49 हजार रुपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है, 3 आवासीय भूखंडो के लिए पानी की आपूर्ति सुविधाएं उपलब्ध के लिए 18 लाख 3 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 8 लाख 94 हजार रुपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि पिहोवा नगरपालिका में 28 एमएलडी मल संशोधन सयन्त्र लगाने के लिए 14 करोड 35 लाख रुपए खर्च किए गए, पिहोवा मे चार नलकूप लगाने व शेष गलियों मे पानी की पाईप लगाने लिए 3 करोड 94 लाख 25 हजार रुपए की राशि खर्च की गई, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड की स्थापना की गई तथा अन्तर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा 4 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से राजकीय कालेज भैरियां का निर्माण किया गया है। गांव थाना में 100 एकड भूमि पर हर्बल पार्क बनाया जाएगा। पिहोवा में किसान सेवा केन्द्र बनावाया गया है। विधानसभा क्षेत्र मे बागवानी के लिए किसानों को 3 करोड 39 लाख 99 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि गांव झांसा में रिहायशी आवासों सहित सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र का निर्माण कार्य 4 करोड 25 लाख 58 हजार रुपए की लागत से करवाया गया है। गांव सरस्वती खेडा-भट माजरा में 50 बिस्तर के हस्पताल का निर्माण कार्य 2 करोड 6 लाख 71 हजार रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, अमित आर्य, सीएम के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, युद्घिष्ठïर बहल, विनित क्वात्रा, विनित बजाज, रामपाल पाली, रामधारी शर्मा, गोपाल राणा, तेवर खान, मंदीप सिंह विर्क, सर्वजीत सिंह, बख्शीश सिंह, नेत्रपाल, बलकार सिंह आदि मौजूद रहे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: