Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

विश्व गोल्फ पुलिस खेलो में गोल्ड मैडल जीतने वाले सेवा निवृत ADGP कश्मीर सिंह को किया जाएगा सम्मानित

ADGP-Dr-Kashmir-Singh
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

18 अगस्त। भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा अम्बेडक़र संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने बताया कि हाल ही में चीन के चैगडू शहर में आयोजित विश्व गोल्फ पुलिस खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं गांव कुलताना जिला रोहतक हरियाणा निवासी डा. कश्मीर सिंह आईपीएस को सम्मानित किया जाएगा। मनजीत दहिया ने बताया कि चीन के चैगडू शहर में आयोजित विश्व गोल्ड पुलिस खेलों में गोल्ड मैडल जीतकर डा. कश्मीर सिंह ने न केवल हरियाणा का  बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। 

 दलित सहयोग परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेजपाल जाटव ने सेवा निवृत एडीजीपी डा. कश्मीर सिंह को गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारत देश का नाम विश्व में चमकाया है। उन्होंने बताया कि गोल्फ जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा जमाकर गोल्ड मैडल लाना न केवल हरियाणा के लिए बल्कि पूरे भारत देश के लिए गौरव की बात है।

 इस अवसर पर लोकजन शक्ति पार्टी युवा के वरिष्ठ नेता एवं एफसीआई भारत सरकार के पूर्व सदस्य जयभगवान राठी चिडी, हरियाणा अम्बेडक़र संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव एवं गौहाना ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य रोहताश सिंह अहलावत, हरियाणा अम्बेडक़र संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट, नारनौंद के पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंहमार, नम्बरदार अमर सिंह गोठवाल, सत्येंद्र जैन, समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी, नरेश गुणपाल, सूबे सिंह खिची, राजबाला देवी, कांता देवी, परवीन मोरवाल, टीकाराम उर्फ टिकम सिंह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अम्बेडक़र सघर्ष समिति, अशोक बामनिया, रामकरण चंदेल, हरफूल चौहान, सौपाल जोड़, संत भारती दास, सरदार कुलविंद्र सिक्का वरिष्ठ  भाजपा नेता, वकील चंद वर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक सुंदरलाल, बलराज चांदीवाल, अनिल कश्यप, ईश्वर सिंह, सतबीर रंगा, अंजु अहलावत, सत्यवान रंगा अधिवक्ता, अजीत सिंह जिला प्रधान, रफिक खान, मंजु बाला, जनसेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बंसत लाल गिरधर महम, गौरव सांपला, राजू, मुकेश खनगवाल, उमेद सिंह आदि ने डा. कश्मीर सिंह को विश्व गोल्फ पुलिस खेलों में गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई दी है। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: