Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मुख्यमंत्री खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा नही लठमार व ठुमका यात्रा- जयहिन्द

AAP-Naveen-Jaihind-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

हर्षित सैनी: रोहतक, 21 अगस्त। आज रोहतक में आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज आधा हरियाणा बाढ़ की चपेट में है। लोग बेघर हो रहे हैं और ये अपनी राजनीति सवांरने में लगे हुए हैं।
     उनका कहना था कि हरियाणा में जब खट्टर सरकार ने अपने किए वायदों में से एक भी वायदा पूरा नहीं किया तो इस तरह की यात्रा का क्या औचित्य बनता है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। जनता को खाने को दाने नहीं हैं और ये फूल बरसा रहे हैं।

     प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा की थानेसर यात्रा में लगे ठुमकों पर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जिस बेटी बचाओ –बेटी पढ़ाओं का नारा मुख्यमंत्री ने दिया था, आज उसी मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में स्टेज पर बेटियों से अश्लील डांस करवा कर भीड़ इकट्ठी की जा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद शर्मनाक है। जहां एक तरफ हजारों लोग सरकार से मदद कि उम्मीद में बैठे मगर मुख्यमंत्री तो अपने कार्यक्रमों में अश्लील डांस करवाने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री खट्टर की जनआशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि यह तो लठ मार, ठुमका यात्रा चल रही है।

          प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के लिए कांग्रेस सांप के मुहं में छुछुंदर के तरह हो गई है, जिसे वो न तो निगल पा रहे हैं और नहीं उगल पा रहे हैं। जिस तरह से भाजपा व अमित शाह कहेंगे उसी तरह से करेंगे।
           जयहिन्द ने आगे कहा कि कांग्रेस को उनके द्वारा किए कर्म कांडों के लिए गंगा में डुबकी लगानी चाहिए। कांग्रेस को गंगा जल से धोने चाहिए। वहीं अशोक तंवर को भी अपनी सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम कर लेना चाहिए। कांग्रेस में लाठियों की बारिश कभी भी हो जाती है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: