Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में लगी तबादलों की झड़ी, खट्टर ने 20 HCS अधिकारियों किया तबादला

20-hcs-Trancefered-haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चण्डीगढ़, 26 अगस्त- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से नव चयनित 17 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मनोज कुमार पुत्र ओम प्रकाश को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मनोज कुमार पुत्र दलीप सिंह को हिसार जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही विजया मलिक को करनाल जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विरेन्द्र सिंह ढुल को योजना विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे लक्ष्मी नारायण को महेन्द्रगढ़ जिला परिषद का  मुख्य  कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुरेश कुमार को हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का सचिव लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जसपाल सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे नवीन कुमार को फरीदाबाद का नगराधीश लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुरेन्द्र सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अशोक कुमार पुत्र महेन्द्रपाल को संयुक्त परिवहन आयुक्त (सडक़ सुरक्षा) हरियाणा लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे कृष्ण कुमार को सहकारी समितियों का संयुक्त रजिस्ट्रार लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दलजीत सिंह को हरियाणा कमचारी चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे उदय सिंह को रेवाड़ी जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे रणबीर सिंह को अम्बाला मण्डल आयुक्त कार्यालय का ओएसडी लगाया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संदीप कुमार को रोहतक मण्डल आयुक्त कार्यालय का ओएसडी लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे होशियार सिंह को खेल एवं युवा मामले विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अशोक कुमार पुत्र तारा चन्द शर्मा को अम्बाला जिला परिषद का  मुख्य  कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

 यही नहीं हरियाणा सरकार ने इसके बाद  तुरंत प्रभाव से 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
हिसार के नगराधीश राजीव अहलावत को भिवानी, हरियाणा रोडवेज का महाप्रबन्धक लगाया गया है।
श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड, गुरुग्राम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और गुरुग्राम की मुख्य प्रोटोकोल अधिकारी अनु को पानीपत का नगराधीश लगाया गया है।
पानीपत जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए पानीपत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सोनीपत जिला परिषद व डीआरडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन भांकर को हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम का महाप्रबन्धक लगाया गया है।  
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: