Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कई नेताओं ने अजितेश के खाते में डाले पैसे, बड़ी साजिश का शिकार हुई विधायक की बेटी

Sakshi-Mishra-UP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: एक उम्र में लड़कियॉ बहुत भोली होती हैं और किसी के भी जाल में आसानी से फंस जाती हैं। उन्हें अपना पराया नजर नहीं आता और अपने कुछ बोल दें तो पराये लगने लगते हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा भी शायद बहुत बड़ी साजिश का शिकार हो गई है। अब कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि किसी ने एक सियासी साजिश के तहत साक्षी मिश्रा को अपना मोहरा बनाया है। कॉल डिटेल के बाद अब साक्षी अजितेश के बैंक खातों की भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। तीन दिन में उनके खाते में एक लाख रुपये की रकम अलग अलग तरीकों से ट्रांसफर की गई है।

कहा जा रहा है कि अजितेश जिसने साक्षी से शादी किया वो नशे की वजह से कर्ज में डूबा था। उसके पास कोई बैंक बैलेंस नहीं था। विधायक की बेटी ही उसकी आर्थिक मदद कर रही थी। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा ने कुछ लोगों को अपनी टीम से आउट किया जिसके बाद एक कहानी रची जाने लगी। जिन लोगों को विधायक ने टीम से आउट किया वो विधायक के साथ ही उठते बैठते और खाते पीते थे। आउट होने के बाद उन्होंने अपने अपमान का बदला लेने की सोंच लिया और खाली जेब वाले युवक अजितेश की मदद करने लगे। विधायक मिश्रा ने यही आशंका भी जताई थी कि कुछ स्थानीय नेताओ के दबाव में उनकी बेटी बयान दे रही है। 

अजितेश साक्षी को उस समय घर से ले भागा जब विधायक मिश्रा और उनकी पत्नी घर में नहीं थे। विधायक जब घर में होते थे उस समय अजितेश साक्षी को किसी भी हालत में घर से बहार नहीं निकाल सकता था। जिस दिन अजितेश साक्षी को लेकर भागा उस दिन एक भाजपा नेता ने अजितेश के खाते में बीस हजार रूपये जमा किये थे। काल डिटेल और जाँच में कई नेता बेनकाब होने वाले हैं। जिन खातों से अजितेश के खाते में पैसे जमा किये गए थे पुलिस ने उन खातों की जांच कर ली है। अब ये मामला साफ़ होता जा रहा है और लग रहा है कि कुछ लोगों ने एक बड़ी साजिश रची थी और विधायक की बेटी उस साजिश में फंस गई। अंदाजा भी यही लगाया जा रहा था और शुरू से ही लग रहा था कि साक्षी किसी लिखी स्क्रिप्ट का शिकार हो गई है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: