Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भाजपा को हराने के लिए हरियाणा में महागठबंधन करेगी कांग्रेस- करण दलाल

Karan-Singh-Dalal-MLA-Palwal
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़/ फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मंत्री और पलवल के कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने प्रदेश की राजनीति में एक तरह से सनसनी फैला दी है। करण सिंह दलाल पूर्व सीएम हुड्डा के ख़ास बताये जाते हैं और उनका ये कहना कि प्रदेश में एक महागठबंधन बनने जा रहा है जो भाजपा को धूल चटा देगा। अब इस संभावित महागठबंधन पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस छोड़ सकते हैं। अगर हुडडा कांग्रेस में भी बने रहे तो कांग्रेस किससे गठबंधन करेगी इस पर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं। भाजपा, कांग्रेस के बाद हरियाणा में इनेलो और जजपा, बसपा, आम आदमी पार्टी और लोसपा है। क्या कांग्रेस इन सभी पार्टियों से गठबंधन करेगी या इनेलो जजपा या बसपा या आम आदमी पार्टी से हाँथ मिलाएगी।

इनेलो की बात करें तो दलाल और अभय चौटाला में छतीस का आंकड़ा रहा है और जबसे  जूताकाण्ड हुआ तबसे इनेलो और कमजोर हुई और पूरी तरह से टूट गई और इनेलो से जजपा का जन्म हुआ। विधायक दलाल किस पार्टी से गठबंधन की बात कर रहे हैं ये  तो समय ही बताएगा लेकिन दलाल के इस बयान से लग रहा है कि हरियाणा में अब सच में कांग्रेस बहुत कमजोर हो गई है  और अब उसे साथियों की तलाश है। हरियाणा में वर्तमान में इनेलो कांग्रेस के बाद दूसरी पार्टी है जिसके पास कुछ विधायक अब भी बचे हैं। क्या कांग्रेस इनेलो से? या जजपा? कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। करण दलाल सब कुछ जानते हैं क्यू कि हुड्डा के खास हैं और कौन सी खिचड़ी पक रही है उन्हें या हुड्डा को पता जरूर होगा। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: