Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

जजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन जारी, कांग्रेस, इनेलो का विकल्प बनने की तैयारी में दुष्यंत

JJP-Protest-in-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी: करनाल/भिवानी/कुरुक्षेत्र/पलवल, 19  जुलाई। प्रदेश की कई जन समस्याओं को लेकर जननायक जनता पार्टी का मंत्री आवास का घेराव और प्रदर्शन जारी है। पार्टी के प्रदेशव्यापी रोष प्रदर्शन के दौरान आज ‘घमंडी भाजपा सरकार आराम छोड़कर करो काम’ का नारा सीएम सीटी करनाल, भिवानी, पलवल और कुरक्षेत्र में गूंजा। ढाई महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं और जजपा नेता पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा से लोहा लेना चाहते हैं। वर्तमान में इनेलो का हाल बेहाल है और कांग्रेस भी बदहाल है जिसका फायदा जजपा उठाना चाहती है। 

सीएम सिटी करनाल में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विफलता की पोल खोलने के लिए जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरे। जाट भवन में इकट्ठा होने के बाद भारी तादाद में कार्यकर्त्ता जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और वहां जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
        प्रदर्शनकारी कार्यकर्त्ताओं की अगुवाई जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को केवल जातिवाद,  भ्रष्टाचार और भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा देने वाली सरकार बतया।
          निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही गुंडागर्दी बढ़ी है और आज महिलाओं के साथ-साथ प्रदेश का प्रत्येक नागरिक दहशत भरे माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी डर-डर कर व्यापार कर रहे हैं, महंगाई लगातार बढ़ाती ही जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार मनमर्जी से बढ़ा रही है।

         जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि ग्रुप डी की नौकरियां पढ़े लिखे युवाओं को देकर उनका अपमान किया गया और आज बहुत से युवा नौकरियां छोड़ कर भाग रहे हैं। निशान सिंह ने मांग की कि रोजगार के मामले में सरकार श्वेत पत्र जारी करें और उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को सरकार गंभीरता से लेते हुए तमाम जन समस्याओं का हल निकाले।
         इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मोहसीन चौधरी, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा,  प्रेम शाहपुर, ऋषि जाणी, विनोद रायपुर, पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक रमेश खटक, हुजूर सिंह चकदा, भीम सिंह जलाला, रीटा शर्मा, अमन शर्मा, धर्मवीर पाढा, राजपाल, हरि सिंह संधू, रमेश सिद्धपुर, राजेश पधाना, अमनदीप चावला, गुरदेव सिंह रंबा, इंद्रजीत गोराया, सतीश बलहारा, माईलाल कश्यप, सतीश मंजूरा, नफे सिंह मान, बलवान सिंह मान, रामा मदान, भीम मढाण, राम कंवर, राजेश बस्तली, राजबीर कलसोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: