Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

युवाओं को गंगा जल देकर कसम खिलाएंगे नशा छुड़वाएंगे- नवीन जयहिन्द

AAP-Naveen-Jaihind-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

हर्षित सैनी: रोहतक, 30 जुलाई। आम आदमी पार्टी की नशे के खिलाफ कावड यात्रा आज रोहतक में शिवालय में जल चढ़ा कर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नविन जयहिन्द सहित  सभी  कावड़ियों ने  दिल्ली बाईपास स्थित शिवालय में जल चढ़ाया। 
     इसके बाद महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में शहीदी स्मारक पर जल चढ़ा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कावड़ यात्रा को प्रदेश के युवाओं के नाम समर्पित करते हुए “नशा छुडाओ-युवा बचाओं” नाम दिया गया। यह यात्रा 28 जुलाई को हरिद्वार की हर की पैड़ी से शुरू होकर हरियाणा में पानीपत जिले में प्रवेश होकर शिवरात्री के दिन सुबह 9 बजे रोहतक पहुंची।
            इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह कावड़ यात्रा पूरी तरह से समाजिक है। पिछले वर्ष प्रदेश की शांति व भाईचारे के लिए लेकर आए थे, अबकी बार प्रदेश के युवाओं के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। जिस तरह से हरियाणा के युवा नशे का शिकार हो रहे हैं, उसको लेकर आम आदमी पार्टी ने यह कावड यात्रा शुरू की थी। भोले भक्तों कावड़ियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी नशे के खिलाफ जंग जारी रखेंगी और और युवों को जागरूक करने का काम करेगी। युवाओं के बीच जाएंगे और गंगा जल देकर नशा छोड़ने की कसम दिलाएंगे।

         प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि हरियाणा के चीते जैसे युवा आज चिट्टे का शिकार हो रहे हैं। जब महिलाओं तक में नशा इतना फैला गया है कि एक महिला की मौत हो गई तो युवाओं के क्या हालात होंगे। पंजाब से भी ज्यादा आज हरियाणा में नशा फ़ैल रहा है। सरकार और प्रशासन पूरी तरह से धृतराष्ट्र बनी हुई है क्योंकि सरकार व प्रशासन की सहमति के बिना कोई पानी तक नहीं बेच सकता तो प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर नशा का कारोबार कैसे चल रहा है।
      वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने दुर्घटना में मारे गए कावड़ियों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये बड़े दुःखद घटना है, जिस तरह से भोले के भक्तों के साथ घटना घटी है। इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। सरकार परिवार की मदद के लिए  दस-दस लाख रुपए का मुआवजा दे।
          इस अवसर पर रोहतक लोकसभा अध्यक्ष अश्विनी दुल्हेड़ा, करनाल लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू, करनाल जिला अध्यक्ष बलबीर नरवाल, रोहतक जिला अध्यक्ष महाराज सिंह, रजेय कुमार, अंकित कादयान, संदीप घरौंडा, प्रवीन मुदगिल, सिकन्दर बल्हारा, मुनिपाल अत्री व सरोज बाला सहित सभी पदाधिकारी मोजूद थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: