Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

निराश न हों कार्यकर्ता, विधानसभा चुनावों में होगा युद्ध: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Bhupinder-Singh-Hooda-Sonipat-Meting
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: हरियाणा की भाजपा सरकार ने तो कई दिन पहले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन अब कांग्रेस भी भाजपा की राह पर चलते लगी है। कही प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं तो कहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहे हैं लेकिन अलग-अलग बैठकें कांग्रेस पर फिर भारी पड़ सकती हैं क्यू कि तंवर की बैठक में उनके गुट के नेता पहुंचे और हुड्डा के कार्यकर्ता सम्मलेन में उनके गुट के जिसे देख लगा कि कांग्रेस अब भी कई टुकड़ों में बंटी है और ऐसी ही बंटी रही तो विधानसभा चुनाव में शायद ही हरियाणा कांग्रेस के अच्छे दिन आएं। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज सोनीपत के मुरथल में कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित किया और कार्यकर्ताओं को हाल के नतीजों से मायूस होने की जरूरत नहीं है। युद्ध आगामी विधानसभा चुनाव में होगा और स्थानीय मुद्दों पर होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब ऊपर नीचे की परवाह छोड़कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें।
हरियाणा भाजपा की बात करें तो भाजपा यहाँ मजबूत नहीं हुई है। कांग्रेस की गुटबाजी और इनेलो की टूटफूट के कारण भाजपा को बहुत बड़ा फायदा मिला है। इनेलो और कांग्रेस का अब भी वही हाल है और यही हाल आगे भी रहा तो खट्टर सरकार को दुबारा सत्ता में आने से शायद ही कोई रोक सके। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: