नई दिल्ली: मानसून तो चार जून को भारत पहुंचेगा लेकिन देश के कई राज्यों में आज सुबह हल्की बारिश हुई और कई राज्यों में तेज बारिश की अब भी आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में सुबह हुई बारिश से तापमान काफी लुढ़क गया है। हरियाणा के कई जिलों में आसमान पर बादल छाए हैं और बारिश की आशंका है। फरीदाबाद के आसमान पर बादल छाये हैं और बारिश संभव है। यहाँ सुबह 9 बजे का तापमान 28 डिग्री मापा जा रहा है और दिन का अधिकतर तापमान 10 डिग्री से ज्यादा नहीं बढ़ सकता। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से कम रह रह सकता है।
Delhi: Rain lashes the national capital; #visuals from Mandi house and near Shastri Bhawan pic.twitter.com/FLqLw7xVNK— ANI (@ANI) May 15, 2019
मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जताई थी कि 12 मई के बाद कई राज्यों में एक हफ्ते से ज्यादा समय तक तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। 13 मई की शाम को कई राज्यों में जमकर बारिश हुई तो 14 मई को हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई और आज 15 मई को सुबह से ही बारिश की आशंका बनी हुई है। कई जगहों पर तेज हवाएं चल रहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो एक हफ्ते तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कभी-धूप तो कभी छांव का खेल जारी रहेगा। अगले हफ्ते मंगलवार के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
Post A Comment:
0 comments: