फरीदाबाद: शहर के कई क्षेत्रों में लगभग 15 मिनट से मूसलाधार बारिश हो रही है। शाम को कई जगहों पर ओलावृष्टि और बारिश हुई थी लेकिन 8 मिनट में सब कुछ हो गया और तुरंत धूप निकल आई जिसके बाद लगभग 7: 15 पर फिर मौसम बिगड़ा और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई लेकिन अब लगभग 8 बजकर 40 मिनट पर बारिश शुरू हुई और अब भी जारी है।
अब शहर से जलभराव की खबरें भी आने लगीं हैं। सुबह एनआईटी से जुडी एक खबर में मैंने बताया था कि फरीदाबाद आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकता है क्यू कि यहाँ के विधायक कागजी हैं। सिर्फ नाम के विधायक हैं,काम के नहीं और चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में वर्तमान में सभी विधायकों की लुटिया डूबनी तय लग रही है। आपमें से कई दोस्त रास्ते में होंगे और आपको पता होगा कि फरीदाबाद का क्या से क्या हो गया। कई जगहों से अब जाम की सूचनाएँ मिल रहीं हैं। बारिश अब भी जारी है और फरीदाबाद का हाल बेहाल हो गया है। सड़कें तालाब बन चुकी हैं, न्यू जनता कालोनी और डबुआ कालोनी के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है। जवाहर कालोनी, बल्लबगढ़ की आदर्श कालोनी, बड़खल क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार सहित फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सड़कें लबालब हैं। शहर का बहुत बुरा हाल हो गया है। लाखों लोग जलभराव के कारण अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। रास्ते में रुके हैं।
जिले के विधायकों की बात करें तो उन्होंने अपने लिए पूरा जुआड़ जिंदगी भर के लिए कर लिया है। अगले चुनावों में हार भी गए तो उन्हें एक बड़े सरकारी अधिकारी से ज्यादा पेंशन मिलेगी। अंधेर नगरी? तस्वीर पुरानी है और पूर्व वरिष्ठ उप महापौर और पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिव चरण लाल शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा इस तस्वीर में दिख रहे हैं और स्वर्गीय मंत्री के पुत्रों का कहना है कि आज तो हमारे घर के आस पास का हाल इससे भी ज्यादा बेहाल है। पूर्व मंत्री शर्मा के पुत्र मुनेश शर्मा ने बताया कि हमारे क्षेत्र का बहुत बुरा हाल है।
Post A Comment:
0 comments: