Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अन्नदाता की बददुआ से होगी भाजपा की अलविदाई-अशोक तंवर

Ashok-tanwar-sirsa-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी: सिरसा, 1 मई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस की सरकार आने पर सिरसा में टैक्सटाइल कारखाने लगाए जाएंगे। सिरसा चूंकि कॉटन एवं किन्नू का हब है। ऐसे में यहां पर कॉटन आधारित उद्योग लगाए जाएंगे, वहीं किन्नू प्रोसेङ्क्षसग प्लांट लगाया जाएगा। यहां का औद्योगिकीकरण यहां के नौजवानों, किसानों, मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा। 
              अशोक तंवर आज हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस में मजदूर दिवस पर आयोजित 'किसान-मजदूर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारुखेड़ा के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में किसान एवं मजदूर पहुंचे।

       इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. तंवर ने कहा कि अन्नदाता की दुआ और बददुआ मायने रखती है। भाजपा ने अन्नदाता की अनदेखी की है। ऐसे में अन्नदाता की बद्दुआ इस सरकार को अलविदाई दे रही है। डा. तंवर ने कहा कि 2014 में जनता से छलावा कर भाजपा ने सरकार बनाई। 
     उनका कहना था कि अच्छे दिनों का जुमला उछाला गया। अच्छे दिन मिलने की बजाय किसान-मजदूर को कतारों में लगना पड़ा। किसानों पर लाठियां बरसाई गई। हरियाणा दंगों में जलाया गया। खेती पर तरह-तरह के टैक्स लादकर लागत बढ़ा दी लेकिन भाव नहीं दिए। किसान-मजदूरों का भला करने की बजाय इस सरकार ने अम्बानी, अडानी, नीरव मोदी एवं मेहुल चौकसी सरीखे लोगों का भला करने का काम किया। 

            डा. अशोक तंवर ने यह भी कहा कि 2009 से 2014 तक बतौर सांसद रहते हुए कांग्रेस ने सिरसा संसदीय क्षेत्र में अनेक परियोजनाएं लेकर आए। ओटू झील का निर्माण करवाया। मांगेआना में फल उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण करवाया। गांव दड़बी में हौजरी कलस्टर की पहलकदमी की। फतेहाबाद में रेलवे लाइन को रेल बजट में पास करवाया। तंवर ने कहा कि उनका सपना है कि सिरसा इंडस्ट्रीयल हब के रूप में विकसित हो। इसकी पहलकदमी कांग्रेस के शासनकाल में की थी, अब उस सपने को पूरा किया जाएगा। 
        डा. तंवर ने कहा कि कांग्रेस किसान-मजदूरों की सरकार है। आम जनमानस की सरकार है। कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में 72 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए। हरियाणा में 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किए।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: