Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

साइकिल से नेपाल गए, फिर लहरा दिया एवरेस्ट पर तिरंगा, हरियाणा पुलिस के ASI कपिल ठाकुर सम्मानित

ASI-Kapil-Thakur-Haryana-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

रोहतक, 16 मई। हरियाणा‌ पुलिस‌ के एएसआई कपिल ठाकुर (पर्वतारोही) ने माऊंट एवरेस्ट बेस केंप 18 हजार फिट व दिल्ली (इंडिया) से काठमांडू तक सोलो साईकिल अभियान पूरा करके प्रथम भारतीय होने का रिकार्ड अपने नाम किया। यह‌ जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने ने दी।
               प्रवक्ता के अनुसार  पुलिस अधीक्षक पानीपत सुमित कुमार ने आज अपने कार्यालय मे पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
      पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पानीपत मे एएसआई के पद पर तैनात कपिल ठाकुर ने नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट बेस केंप 18 हजार फिट चोटी पर 29 अप्रैल को भारतीय तिरंगा व हरियाणा पुलिस का झंडा फहराकर देश व हरियाणा पुलिस का गौरव बढाया है। जिसके लिए हम सभी एएसआई कपिल के उज्जवल भविष्य़ व स्वास्थय की कामना करते हुए उन्हे शुभ कामनाएं देते है।  

      पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर ने 5 अप्रैल को दिल्ली इंडिया गेट से काठमांडू नेपाल तक 3 हजार किलोमीटर साईकिलिग एक्सपेडिशन के साथ मांउट एवरेस्ट बी केंप की 18 हजार फुट उचाई पर 29 अप्रैल को भारतीय तिरंगा व हरियाणा पुलिस का झंडा लहराकर वापिस काठमांडू से दिल्ली के बीच का सफर साईकिल द्वारा तय कर पर्वतारोहण व साईकिल एक्सपेडिसन अभियान को पूरा करके ऐसा सयुक्त एक्सपेडिसन करने वाले प्रथम भारतीय होने का रिकार्ड अपने नाम करके देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    इससे पहले भी पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर ने हिमालय पर्वत (पीर पंजाल), माऊंट कामेट, कुबेर चोटी, कुन चोटी, चोला पास (नेपाल), गोक्यूरी (नेपाल) पर भी भारतीय तिरंगा फहराने का कीर्तिमान स्थापित कर चुका है।
           इस अभियान को पूरा करने मे कपिल ठाकुर ने साईकिल द्वारा दिल्ली से काठमांडू तक का सफर 108 घंटे व काठमांडू से दिल्ली वापिस आते हुए 78 घंटे मे अकेले पूरा किया है। 
        पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर ने इसके लिए पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल योगेन्द्र सिंह नेहरा (आईपीएस), व पुलिस अधीक्षक पानीपत सुमित कुमार का आभार व्यक्त किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: