चंडीगढ़ /फरीदाबाद: हरियाणा के कई जिलों में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। फरीदाबाद शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा जहाँ का तापमान 43 डिग्री पार कर गया और एक दिन दिन तक यहाँ का तापमान 42-42 डिग्री के आस पास ही बना रहेगा। एक मई के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है और हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ साथ ओले भी पड़ सकते हैं। 30 अप्रैल के पहले फरीदाबाद का तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है।
सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर का खिताब पाने वाला फरीदाबाद सबसे ज्यादा गर्म शहर भी बनने लगा है जिस कारण सवाल उठने संभव हैं। फरीदाबाद से हरियाली गायब होती जा रही है। अरावली का चीरहरण जारी है। जिले में बहुत कुछ गड़बड़ हो रहा है। भुगतना जनता को पड़ रहा है। कभी गर्मी तो कभी प्रदूषण झेलना पड़ रहा है। पहले सबसे गर्म शहरों में राजस्थान से सटे हरियाणा के जिलों के नाम आते थे लेकिन अब विपरीत हवा चलने लगी है। नेता और प्रशासन भी इसके जिम्मेदार हैं।
Post A Comment:
0 comments: