Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद लोकसभा के सभी प्रत्याशियों से ज्यादा शिक्षित हैं AAP के पंडित नवीन जयहिंद

NAVEEN JAIHIND
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद कई अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा सुर्ख़ियों में हैं। कल के रोड शो के चर्चे शहर भर में हैं क्यू कि कई जगहों पर रोड शो में भारी भीड़ देखी गई। नवीन जयहिंद फरीदाबाद के सबसे शिक्षित उम्मीदवार हैं। उन्होंने काफी संघर्ष भी किया है जिस कारण उनके हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जानें उनके बारे में
नाम नवीन जयहिन्द
पिता का नाम श्री धर्म प्रकाश
जन्म स्थान भैंसरू कलां, रोहतक
जन्मतिथि 01 जून, 1981
शिक्षा Ph.D. MMC(Journalism),M.P.ED, B.P.Ed, PG Diploma in Yoga

मोबाइल नंबर 9050906161

नवीन जयहिन्द जी का जन्म 1 जून 1981 को रोहतक जिले के भैंसरु कलां में एक बेहद सामान्य परिवार में हुआ। बचपन से ही शहीदे-आजम भगत सिह असफाक उल्लाखां, चंद्रशेखर आजाद और नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से अत्याधिक प्रभावित रहे।
उनके विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने नाम के पीछे जयहिंद लिखकर संदेश दिया की जात-पात से पहले मेरा देश है। नवीन जयहिन्द ने पहला आंदोलन तब करा था जब वह दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। वर्ष 2006-2007  में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सहपाठी ने जयहिंद मोर्चे का गठन करवाया और छात्र राजनीति की शुरुआत की और एनसीसी, एनएसएस की तर्ज पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लगभग 6000 यूनिट से ज्यादा ब्लड इकठ्ठा करवा रैडक्रास के माध्यम से डोनेट किया।
हरियाणा विश्वविद्यालय में रक्त दान पत्र के साथ एडमिशन में एक्स्ट्रा वेटेज के लिए पॉलिसी बनवाने में मुख्य भूमिका निभाई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में जयहिन्द मोर्चा आज भी काम कर रहा है।
नवीन जयहिन्द की शैक्षणिक योगयता Ph.D. MMC(Journalism),M.P.ED, B.P.Ed, PG Diploma in Yoga.

राजनीति के साथ-साथ नवीन जयहिन्द की खेलो में भी बहुत रूचि है। जयहिन्द जी ने नेशनल लेवल पर कई बार यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। शीघ्र ही, उन्होंने महसूस किया की सरकार में बहुप्रचलित भ्रष्टाचार के कारण प्रकिया में पारदर्शिता की कमी है और फैसला किया अब उन्होंने छात्र राजनीति छोडक़र देश की सेवा करनी चाहिए। उधर दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल जी ने भी भ्रष्टाचार के विरुद युद्ध छेड़ रखा था। नवीन जयहिन्द जी के संघर्ष को देखकर अरविंद केजरीवाल काफी प्रभावित हुए। इसके बाद अरविंद जी के साथ नवीन जयहिन्द जी ने संपूर्ण भारत में आरटीआई के क्षेत्र और (स्वराज अभियान) में 2007 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम किया।

पांच अप्रैल 2011 को समाजसेवी अन्ना हजारे के सानिध्य में हुए जनलोकपाल आंदोलन में पूर्ण रूप से समर्पित होकर संघर्ष किया और अन्ना आंदोलन की 20 सदस्यी कमेटी का हिस्सा बने। इसके बाद जयहिन्द अन्ना हजारे और अरविन्द केजरीवाल जी के साथ तिहाड़ जेल में भी बंद रहे। सत्ता और भ्रष्टाचार के नशे में चूर सरकार ने देश के करोड़ो लोगो की भावनाओं का सम्मान नहीं किया तब अरविन्द केजरीवाल जी ने सभी क्रांतिकारी लोगो को देश की सक्रिय राजनीति में कदम रखने का विकल्प दिया और फिर अरविन्द केजरीवाल जी के साथ 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना की और नवीन जयहिन्द जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने।
देश के बेटी निर्भया के साथ बलात्कार जैसे घिनौने जुर्म के खिलाफ सख्त कानून की आवाज उठाने पर पुलिस की लाठियां खाने की बात हो या सडक़ पर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने की बात हो नवीन जयहिंद हमेशा से ही आगे रहे हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा नवीन जयहिन्द के कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्त के बाद नवीन जयहिन्द ने समाज में राजनेताओ द्वारा घोले गए जातिवाद के जहर को मिटाने के लिए (मेरी जाति हिन्दुस्तानी मुहिम) को तपती गर्मी में प्रदेश के प्रत्येक जिले में चलाया , इसके बाद प्रदेश में जनता के मुद्दों को प्रशासन,सडक़ो से लेकर हरियाणा विधानसभा चंडीगढ़ में घेराव कर भ्रष्ट नेताओं के कानो में गूंज करवाई। वतर्मान में पूरे प्रदेश में विपक्ष होते हुए भी आम आदमी पार्टी हरियाणा में बिना किसी विधायक विपक्ष भूमिका निभा रही है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: