Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक को कड़ी टक्कर देंगे हुड्डा, JJP कमजोर

Sonipat-Congress-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: 12 मई को होने वाले मतदान से पहले अब हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर युद्ध स्तर पर प्रचार देखा जाएगा। सभी पार्टियों के बड़े बड़े नेता हरियाणा पहुंचेंगे। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है तो कांग्रेस भी हरियाणा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहाँ उनका मुकाबला भाजपा के रमेश कौशिक और जजपा-आप गठबंधन के दिग्विजय चौटाला से है। हरियाणा अब तक ने कल ऑनलाइन सर्वे किया था और सर्वे की रिपोर्ट की मानें तो भाजपा के रमेश कौशिक की राह इस बार आसान नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। जजपा के दिग्विजय चौटाला तीसरे नंबर पर रह सकते हैं। 1300 लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं जबकि 30 000 से ज्यादा लोग पेज पर पहुँच चुके हैं। स्क्रीन शाट देखें 


लोगों की प्रतिक्रियाएं देख हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हुड्डा वहां रमेश कौशिक को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
फेसबुक पर जाकर हरियाणा अब तक के पेज पर आज सभी कमेंट्स पढ़ सकते हैं। दिग्विजय चौटाला को सोनीपत के लोग ज्यादा भाव नहीं देते दिख रहे हैं।   भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बार में एक अफवाह फैलाई जा रही है कि वो जीते तब भी 6 माह बाद स्तीफा दे देंगे क्यू कि हरियाणा में जल्द विधानसभा चुनाव हैं और हुडा की नजर दिल्ली नहीं चंडीगढ़ पर है। 
सोनीपत लोकसभा सीट की बात करें तो सोनीपत को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। ऐसे में वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना रमेश कौशिक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। क्योंकि कांग्रेस ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक पर दांव खेला था और लोकसभा सीट पर जाट वोटर सबसे ज्यादा होने के कारण भी रमेश कौशिक की चुनौती बढ़ रही थी।

लेकिन रमेश कौशिक के लिए सबसे अहम कांग्रेस व इनेलो दोनों के जाट प्रत्याशी होना रहा और रमेश कौशिक को उसका बड़ा फायदा मिलने पर 3 लाख 47 हजार 203 वोट मिले। जबकि जगबीर मलिक को 2 लाख 69 हजार 789 वोट मिले और इस तरह से रमेश कौशिक ने 77414 वोट से जीत दर्ज की थी। इस बार भी दो प्रमुख प्रत्याशी जाट समुदाय के हैं। दिग्विजय चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा की नजर जाट मतदाताओं पर है। इस समय के वोट अगर बंटे तो उसका फायदा रमेश कौशिक को मिलेगा। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: