फरीदाबाद: पलवल के ब्राम्हण सभा की धर्मशाला पर आज फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के नेताओं की निगाहें टिकी हुईं हैं। यहाँ स्थानीय विधायक करण सिंह दलाल आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बैठक में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हैं। करण दलाल लोकसभा की टिकट के दावेदार थे लेकिन टिकट तिगांव के विधायक ललित नागर को दे दी गई जिसके बाद फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेता नाराज हो गए थे। अवतार भड़ाना, करण सिंह दलाल, महेंद्र प्रताप मुख्य दावेदारों में थे और सभी की नाराजगी देखी गई। अवतार भड़ाना तो उसी दिन से फरीदाबाद में दिखाई ही नहीं दे रहे है।
पलवल का ब्राम्हण धर्मशाला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा है जहाँ अब लोगों को सम्बोधित किया जा रहा है। कुछ मिनट बाद कोई फैसला सामने आ सकता है। इन्तजार करें
Post A Comment:
0 comments: