नई दिल्ली: कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाइरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि एक महिला आटे की लोई में पांच सौ रूपये भरकर उसे बेलकर पराठा बना उसे तवे पर पकाती है और जब पराठा पक जाता है तो उसे खोलने पर उसमे से दो हजार के नोट निकलते हैं। अब इसी वीडियो को लेकर बंगलुरु की आईपीएस अधिकारी डी रूपा सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने ये वीडियो अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट किया है।
उन्होंने लिखा है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए ये एक नया तरीका है इसलिए सम्बंधित अधिकारी इस पर संज्ञान लें। ये वीडियो पहली बार एक अप्रैल को देखा गया। कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने हंसी मजाक करने के लिए इसे पोस्ट किया है लेकिन अब ये पुलिस तक पहुँच गया है और जांच की जा रही है कि क्या इसका इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जा रहा है। देखें
Ingenious ways of luring voters...— D Roopa IPS (@D_Roopa_IPS) April 1, 2019
Concerned authorities may kindly take note. pic.twitter.com/iiJtQe1JjG
Post A Comment:
0 comments: