Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मंत्री और दो बार विधायक रहे हरियाणा के कांग्रेसी नेता JP गुप्ता भाजपा में शामिल हुए

Congress-Leader-JP-Gupta-Joins-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। भाजपा जिला अध्यक्ष करनाल जगमोहन आनन्द ने बताया कि पूर्व में हरियाणा सरकार में मंत्री तथा दो बार विधायक रह चुके जयप्रकाश गुप्ता आज चंडीगढ़ सी.एम. आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की उपस्थिति में सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता का भाजपा में विधिवत स्वागत किया और भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी हैं एवं हर कार्यकर्ता को भाजपा में पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता के भाजपा में आने के बाद भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने बताया कि आज पूरा देश और प्रदेश भाजपा मोदी-मनोहर की नीतियों से प्रभावित है और भाजपा में लोग दिन-प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं क्योंकि देश की जनता जानती है कि देश का हित और देश का विकास भाजपा शासनकाल में ही संभव है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भजनलाल सरकार में मंत्री रहे जयप्रकाश गुप्ता अब तक करीब सात बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। जयप्रकाश गुप्ता का करनाल में विशेष प्रभाव है। खासकर वैश्य समुदाय में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने बताया कि पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने बिना किसी शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे करनाल लोकसभा चुनावों में भाजपा को खासा फायदा होगा और भाजपा का जनाधार बढ़ेगा। जयप्रकाश गुप्ता करनाल में एक विशेष पहचान रखते हैं। वैश्य समुदाय के साथ-साथ हर वर्ग में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। 

जगमोहन आनन्द ने बताया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी क्योंकि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री मनोहरलाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों से बेहद प्रसन्न हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गंगा समान रूप से बही है। वहीं पर योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव और रिश्वत के नौकरियां दी है। ऐसा हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। भाजपा की प्रदेश सरकार के स्वच्छ व ईमानदार शासन को जनता देख चुकी है और अब चुनावों के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों में सभी 10 सीटों पर और आने वाले विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।
इस अवसर पर विशेष रुप से जिला महामंत्री योगिन्द्र राणा, प्रदेश पैनालिस्ट एडवोकेट शमशेर सिंह नैन, सिख नेता अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा, वाईस चेयरमैन यशपाल ठाकुर, जगदीश टुटेजा, पार्षद वीर-विक्रम, विकास कथूरिया के साथ-साथ सैंकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: