बल्लभगढ़ः महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने रविवार को कार्यकर्ताओ की महत्तवपूर्ण बैठक कर बल्लभगढ़ से चुनावी शुरूआत की। बैठक में उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ललित नागर को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ गहन मंत्रणा की। बैठक में चुनावों को लेकर अगामी रणनीति तय की गई व कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारियां सौंपी गई। मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओ को जीत के लिए विशेष गुर बताये। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा ने की।
इस दौरान शारदा राठौर ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता पांच साल से एक अनुभवहीन सरकार झेल रही है। इससे देश व प्रदेश का विकास बहुत पीछे चला गया है। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री जी पहले चुनावों में विदेशों से ब्लैक मनी वापस लाने की बात कहते थे किंतु ब्लैक मनी विदेशों से वापस आने की बजाय बीजेपी नेताओं के पास बढ गई है। इस ब्लैक मनी का बीजेपी नेता कई गलत कामों में दुरूपयोग कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान की हालत दयनीय हो गई है। किसान को उसकी फ सल की लागत तक नहीं मिल रही। महिला सुरक्षा की बात करने वाली बीजेपी सरकार में आज महिलाएं कहां सुरक्षित है। महिलाओं के साथ हर रोज छेडछाड, छीनाझपटी की घटनाएं हो रही हैं।
Post A Comment:
0 comments: