कुरुक्षेत्र राकेश शर्मा : हरियाणा अब तक: चुनावो के साथ साथ पार्टी में दल बदल की शुरुआत होने लगी है। जिसकी शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से हो गई है। इनेलो की वरिष्ठ महिला नेता और सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ संतोष दहिया ने इनेलो को किया अलविदा कहा दिया है। जजपा का दामन थाम लिया है।
डॉक्टर संतोष दहिया ने झज्जर हल्के की बेरी विधानसभा से इनेलो की टिकट पर पहले भी किस्मत आजमा चुकी है लेकिन अब की बार इनैलो से कुरुक्षेत्र लोकसभा से वह चुनाव लड़ने का मन बना चुकी थी जिसकी तैयारी भी उन्होंने काफी समय से की हुई थी पार्टी में सक्रिय भूमिका यह प्रमाणित भी करती है। इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और रामपाल माजरा ने भी मनाने की लेकिन बात सिरे नही चढ़ पाई ।इनैलो के लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन चौटाला के नामांकन से एक दिन पहले ही जजपा में शामिल हो गई। जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments: