चंडीगढ़: हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने सुनीता दुग्गल को टिकट दिया है। यहाँ भी दुग्गल और तंवर में कड़ी टक्कर दिख रही है। फ़िलहाल अशोक तंवर कमजोर नहीं दिख रहे हैं। प्रदेश भर के उनके समर्थक उनके लिए प्रचार कर रहे हैं। अशोक तंवर ने भाजपा को लेकर एक ट्वीट किया है जिन्हे मुख़्यमंत्री मनोहर लाल ने जबाब दिया है।
अशोक तंवर ने लिखा है कि झूठों की ही अब सरकार है,
जुमलेबाजी से देश में हाहाकार है,
जनता अब सही कहा समझदार है,
कांग्रेस का न्याय अब भाजपाई नीतियों पर प्रहार है।
मोदी जी की जाने वाली अब सरकार है।
तंवर को जबाब देते हुए सीएम खट्टर ने लिखा है कि
झूठ पर जीत का प्रहार है
घोटालों का बंद हुआ व्यापार है
जनता अब समझदार है
मोदी जी एक बार फिर पीएम बनने को तैयार हैं
#AayegaToModiHi
झूठों की ही अब सरकार है,जुमलेबाजी से देश में हाहाकार है,जनता अब सही कहा समझदार है,कांग्रेस का न्याय अब भाजपाई नीतियों पर प्रहार है।मोदी जी की जाने वाली अब सरकार है।https://t.co/DmxsBlzX8V
— Ashok Tanwar (@AshokTanwar_INC) April 24, 2019
Post A Comment:
0 comments: