Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में चप्पल पहन झाड़ू लगा सकती है कांग्रेस, AAP-JJP से गठबंधन पर फैसला आज

AAP-JJP-Congress-Haryana-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
AAP-JJP-Congress-Haryana-news

नई दिल्ली: आज अगर आम आदमी पार्टी और जजपा से गठन्धन न हुआ तो कांग्रेस हरियाणा की दूसरी लिस्ट जारी कर देगी। 6 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। बाकी चार सीटों पर इसलिए उम्मीदवार नहीं उतारे गए क्यू कि जजपा और आम आदमी पार्टी से गठबंधन की बात चल रही थी। राहुल गांधी के केरल से वापस आने के बाद आज कोई इस गठबंधन पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। कल दिन भर इस गठबंधन को लेकर तीनों पार्टी के नेताओं में बात चलती रही। चंडीगढ़ में भी गठबंधन पर विचार किया गया। 

इन तीनों राज्यों की कुल 18 सीटों पर फोकस किया गया है। दिल्ली में लोकसभा की 7, हरियाणा में 10 और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की 1 सीट पर मोदी को झटका देने के लिए महागठबंधन की दिशा में बातचीत आगे बढ़ी है। बेशक, कांग्रेस नेताओं द्वारा केवल दिल्ली में गठबंधन की बात मीडिया में कही जा रही है, लेकिन अंदरखाने तीनों ही राज्यों पर काफी गंभीर मंथन चल रहा है।

आप के सूत्रों की मानें तो  केजरीवाल द्वारा कुल पांच सीटों की डिमांड की गई है। इनमें चार दिल्ली में और एक हरियाणा की सीट शामिल है। इसी तरह से जजपा के हिस्से में हरियाणा की तीन सीटें आएंगी। बाकी की 10 सीटों–हरियाणा में 6, दिल्ली में 3 और एक चंडीगढ़ पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस फार्मूले पर बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल से दिल्ली कल देर रात्रि में ही पहुँच गए हैं आज इस पर फैसला लिया जा सकता है। अगर ये गठबंधन न हुआ तो कांग्रेस हरियाणा की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: