Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

BJP- कांग्रेस मिली हुई है, दोनों में डील हो गई है, इसलिए कांग्रेस ने हमसे नहीं किया गठबंधन: AAP

AAP-Congress-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
AAP-Congress-News

नई दिल्ली: हरियाणा, पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन के लिए पूरी तरह से मना कर दिया। अब कांग्रेस यहाँ की सभी 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल और उनके कई मंत्री एक महीने से ज्यादा समय से गठबंधन का प्रयास कर रहे थे कल तक गठबंधन की उम्मीद थी लेकिन कल भी कुछ नहीं हुआ। आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में हरियाणा और दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के बाद इन नामों की घोषणा संभव है। 
सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीटें देना चाहती थी और बदले में हरियाणा में तीन सीटें लेना चाहती थी जिस प्रस्ताव को कांग्रेस ने नकार दिया। कांग्रेस का मानना है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है ऐसे में उसे तीन सीटें देने का कोई तुक ही नहीं बनता। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कल शाम को लिखा कि कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा। आम आदमी पार्टी सभी 7 सीटों पर विजय हासिल करेगी। संजय सिंह ने एक वीडियो में कांग्रेस पर सवाल उठाया है और भाजपा से डील की बात कर रहे हैं देखें वीडियो
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: