नई दिल्ली: देश के इतिहास में सबसे लंबा राजनैतिक गठबंधन ड्रामा अब भी जारी है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन के लिए कल दिन भर बड़ा प्रयास करती रही। पहले आप कांग्रेस को दिल्ली में सिर्फ दो सीटें दे रही थी कल नया फार्मूला कांग्रेस के सामने पेश किया गया जिसमे कहा गया कि हम कांग्रेस को दिल्ली में दो नहीं तीन सीटें देने को तैयार हैं लेकिन कांग्रेस हमें हरियाणा में भी एक सीट दे। आम आदमी पार्टी और जजपा का हरियाणा में गठबंधन हुआ है और अब आप के नए फार्मूले के मुताबिक़ कांग्रेस हरियाणा में 7 सीटों पर लड़े, जजपा 2 सीटों पर और आम आम आदमी पार्टी को भी एक सीट दी जाये।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कल प्रेसवार्ता में कहा कि हम आखिरी वक्त तक गठबंधन का प्रयास कर रहे है। इसके लिए हम दिल्ली में 4-3 के फार्मूले पर तैयार है, लेकिन उसके लिए कांग्रेस को हरियाणा में गठबंधन में सीट बंटवारे के नए फार्मूले 7-2-1 पर तैयार होना होगा।
उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 11 बजे तक कांग्रेस के जवाब का इंतजार करेगी। इसके बाद प्रेसवार्ता कर पार्टी गठबधन को लेकर अपना अंतिम निर्णय बता देगी। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर हमने शनिवार को पूर्वी दिल्ली से आतिशी, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और उत्तर-पश्चिमी से गुग्गन सिंह के नामांकन को टाल दिया है। अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होता है तो सभी उम्मीदवार रविवार के बाद अपना नमांकन करेंगे।
Post A Comment:
0 comments: