Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हाँथ मिला सकते हैं खट्टर और चौटाला, इनेलो-भाजपा में हो सकता है गठबंधन

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
INLD-BJP

नई दिल्ली: हाल में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले थे और कयास लगाए जा रहे थे कि अशोक अरोड़ा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब जो चर्चाएं चल रहीं हैं उसके मुताबिक़ इनेलो का भाजपा से समझौता हो सकता है और दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। हाल में पारिवारिक कलह के बाद इनेलो काफी कमजोर हो गई थी जिसके बाद बसपा ने भी इनेलो से नाता तोड़ लिया था। अब अगर इनेलो भाजपा से समझौता होता है तो इसके बाद हरियाणा में नए समीकरण बन सकते हैं।
वर्तमान में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है लेकिन अगर इनेलो भाजपा एक साथ आती हैं तो संभव है कि आम आदमी पार्टी, जजपा जैसी पार्टियां कांग्रेस के साथ मिल जाएँ और एक बड़ा गठबंधन बना टीम खट्टर से मुकाबला करें। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: