Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद के इतिहास में पहली बार आधा दर्जन रैलियां आज, सेक्टर 16 में लखन सिंगला की बड़ी तैयारी

Lakhan-Singla-Faridabad-Congress-Rally
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Lakhan-Singla-Faridabad-Congress-Rally

 फरीदाबाद: शहर के इतिहास में पहली बार आज एक ही दिन में करीब आधा दर्जन रैलियां होंगी।  प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की परिवर्तन रथ यात्रा पूरे प्रदेश में घूमते हुए आज 31 मार्च को फरीदाबाद में प्रवेश कर रही है| यात्रा सुबह 9 बजे के आस पास फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। पहले बड़खल विधानसभा फिर फरीदाबाद विधानसभा में यात्रा का स्वागत होगा। कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर 16  के अनाज मंडी में परिवर्तन रैली का आयोजन किया है| जिसमे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जनता से संवाद करेंगे| 

इस रैली की तैयारी रात्रि भर चलती रही और अब मैदान रंग बिरंगा दिखाई दे रहा है। सुबह फिर लखन सिंगला और उनके पुत्र युवा कांग्रेस नेता नितिन सिंगला ने मैदान का जायजा लिया। पूरा रैली स्थल कांग्रेस मय दिख रहा है। लखन सिंगला का दावा है कि कई हजार लोग यहाँ पहुंचेंगे। यात्रा यहाँ 10 बजे के आस पास पहुंचेगी। इसके बाद तिगांव फिर बल्लबगढ़ में पूर्व विधायिका शारदा राठौर ने भी एक बड़ी रैली का आयोजन बल्लबगढ़ अनाज मंडी में किया है। इसके बाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी नेता नीरज शर्मा ने यात्रा के स्वागत के लिए बड़ा इंतजाम कर रखा है। इसके बाद यात्रा पृथला होते हुए पलवल की तरफ रवाना हो जाएगी। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: