Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

शेट्टी के सफर की कहानी सुन भावुक हुए रजनीकांत

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट एक्सपर्ट,वर्ल्ड फेमस ग्रांडमास्टर व मार्शल आर्ट गुरू चिता यज्ञेश शेट्टी ने मुंबई के एक होटल में वर्ल्ड फेमस फिल्मो के सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की और रजनीकांत के बोलने पर अपने जीवन के सफर के बारे में स्टुअर्ड से बॉलीवुड के व इंटरनॅशनल मार्शल आर्ट गुरू तक के सफर' के बारे में उनको यज्ञेश शेट्टी ने बताया तो रजनीकांत काफी भावुक हो गए और उनको गले लगा लिया और रजनीकांत ने कहा," तुमने एक अद्भुत चीज हाशिल किया है और तुम एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी इंसान हो। एक तरह से लोगो की मदद कर रहे हो और लोगो को तंदुरुस्त और निरोगी बना रहे हो।"

     इसके बाद रजनीकांत ने चिता यज्ञेश शेट्टी को अपनी शुभकामनाएं दी।रजनीकांत के प्रेम और एक आम इंसान की तरह पेश आने को देखकर और उनके गले लगने के बाद तो यज्ञेश के ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, उनकी मन की मुराद पूरी हो गयी। इस मुलाकात के बारे में यज्ञेश शेट्टी कहते है," इतने बड़े सुपरस्टार होने के बाद भी रजनीकांत जी का इसतरह मिलना,मेरे जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट था। उनका आशीर्वाद मिलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। सचमुच यदि सुपरस्टार हो तो इनकी तरह होना चाहिए।"         

          चिता यज्ञेश शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन,अजय देवगण,अक्षय कुमार, ह्रितिक रोशन,गोविंदा,जुही चावला,प्रियंका चोप्रा,इशा कोप्पीकर,करिष्मा कपूर,फरहान अख्तर जैसे १५० से ज्यादा सुपर स्टार और स्टार अभिनेताओ और अभिनेत्रियों को फिल्म में और व्यक्तिगत तौर पर ऍक्शन व मार्शल आर्ट सिखाया है।

       मार्शल आर्ट्स के माध्यम से यज्ञेश शेट्टी न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में प्रसिद्धि हासिल की है।अमेरिकन मार्शल आर्ट काउंसिल ने उन्हें सबसे मूल्यवान जेकेडी प्रशिक्षक के रूप में प्रतिष्ठित अवार्ड मार्शल आर्ट हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया;उन्हें श्रीलंका से गुरु प्रीमासिरी द्वारा स्टिमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और उन्हें मार्शल कला और मानव कल्याण के प्रति बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।कर्नाटक के मैंगलोर से आकर और मुंबई आने के साथ ही उन्होंने होटल सी रॉक में एक स्टुअर्ड के रूप में अपने करियर की शुरुआत की लेकिन मार्शल आर्ट्स के लिए उनके जुनून ने उन्हें एक प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स गुरू और वर्ल्ड प्रसिद्ध ग्रैंड मास्टर बनाया गया।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: