Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' का म्यूजिक बड़े भव्य तरीके से रिलीज़

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Mr Kabadi Music Lanched
मुंबई।अनूप जलोटा फिल्म्स प्रजेंट्स व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' सीमा कपूर द्वारा निर्देशित की गयी है, जोकि अगस्त में दर्शकों को देखने को मिलेगी।फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है।साधना टीवी और ओम छंगाणी फिल्म्स के एसोसिएशन में बनी है। 'मिस्टर कबाड़ी' का म्यूजिक रिलीज़ के भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के अँधेरी (वेस्ट) में स्थित दी क्लब में गुरुवार २० जुलाई २०१७ को रक्खा गया था। जहाँ पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलका याज्ञिक और सुरेश वाडेकर द्वारा इसका म्यूजिक रिलीज़ किया गया,उनके साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा,अन्नू कपूर, निर्देशिका सीमा कपूर, दिव्या दत्ता, उल्का गुप्ता,राजवीर सिंह,फिल्म के संगीतकार अली गनी, राज- प्रकाश व विशाल तथा शान, जावेद अली, मधुश्री,एमडी गनी तथा ज़ी म्यूजिक के लोग, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर 'रिच जूनियर्स एंटरटेनमेंट के एमडी विनोद निश्चल और मार्केटिंग टीम' मीडिया मैजिक के एमडी पल्लवी अग्रवाल ने भी इसमें हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।  

                  फिल्म में कुल पांच गाने है। इसमें संगीत राज- प्रकाश,अली गनी व विशाल का है।फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है। इसका लेखन- स्क्रीनप्ले- निर्देशन सीमा कपूर किया है। इसमें सिनेमेटोग्राफी विजय पी वरूदे का है और इसके एडिटर संजीब दत्ता है। इसके मुख्या कलाकार ओमपुरी, अन्नू कपूर, सारिका, विनय पाठक, राजवीर सिंह, कशिश वोरा, ब्रजेन्द्र काला,उल्का गुप्ता इत्यादि है। यह फिल्म ४ अगस्त २०१७ में रिलीज़ होगी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: