नई दिल्ली 08 जून: मना करने के बाद नहीं माने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आज दोपहर तामझाम के साथ मध्य प्रदेश पहुँच गए लेकिन तजा जानकारी के मुताबिक़ राहुल गांधी को मंदसौर में किसानों से मिलने पर अड़े कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवा दोपहर पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले में गिरफ्तार कर लिया। राहुल को सेक्शन-151 के तहत गिरफ्तार किया गया। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष को मध्य प्रदेश सीमा के पास हिरासत में लिया गया था।
इससे पहले राहुल के साथ मौजूद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और जेडी (यू) नेता शरद यादव को भी पुलिस ने मंदसौर जाने से रोक दिया था। राहुल गांधी पुलिस और प्रशासन को चकमा देते हुए बाइक से मंदसौर के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें नीमच में रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस राहुल को वैन में बिठाकर वहां से ले गई। राहुल ने खुद को मंदसौर में घुसने से रोके जाने के बाद मोदी और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।
#FLASH Rahul Gandhi arrested by Police in MP's Neemuch under Section-151 #Mandsaur pic.twitter.com/FwQpcAG9Q4— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
Post A Comment:
0 comments: