नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश प्रशासन की पहरेदारी को तोड़ते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर पहुँच चुके हैं और अभी कुछ मिनट पहले उन्होंने पीड़ितों से बात की उनका हाल चाल पूंछा | इसके पहले उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बार्डर पर राहुल गांधी को रोकने के लिए भारी फ़ोर्स तैनात की गई थी लेकिन राहुल गांधी किसी तरह सहारनपुर पहुँचने में कामयाब रहे | प्रशासन के रोकने पर राहुल हिंसाग्रस्त इलाके में नहीं गए और उन्होंने सरसावा गांव में पंचायत कर पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर सरसावा गांव तक पहुंचे। उन्होंने वहां प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने खुद पीड़ितों को राहुल गांधी से मिलवाया |
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लगभग एक महीने से बवाल मचा है जहाँ दलितों और ठाकुरों में खूनी झड़प हुई जिसमे कई लोगों की मौत हो गई थी | हाल में बसपा की चीफ मायावती भी सहारनपुर पहुंचीं थीं | ये सभी नेता दलितों के हितैषी बन दिखाना चाहते हैं कि वो दलितों से कितना प्यार करते हैं |
Post A Comment:
0 comments: