चण्डीगढ़, 23 नवम्बर - हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
नगरनिगम अम्बाला के आयुक्त दिनेश सिंह यादव को हिसार शहरी सम्पदा का अतिरिक्त निदेशक और हुडा, हिसार का प्रशासक नियुक्त किया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सतेन्द्र दूहन को अम्बाला नगर निगम का आयुक्त लगाया है।
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी महेश्वर शर्मा को राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है, जबकि सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव प्रवेश कुमार को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी लगाया है।
Post A Comment:
0 comments: