Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

2017 में छप्पर फाड़कर मिलेंगी सरकारी छुट्टियां, जाने कब-कब रहेगा अवकाश

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
चंडीगढ़, 29 नवम्बर- हरियाणा सरकार ने वर्ष 2017 के दौरान सरकारी कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाशों की सूची अधिसूचित की है।
विभिन्न प्रतिष्ठिïत विभूतियों के जन्मदिवसों, पुण्य-तिथियों व त्योहारों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इनमें 5 जनवरी-गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस, 1 फरवरी - सर छोटू राम जयंती तथा बसंत पंचमी, 10 फरवरी- गुरु रविदास जयंती, 21 फरवरी - महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, 24 फरवरी- महाशिवरात्रि, 13 मार्च-होली, 23 मार्च - भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव शहीदी दिवस, 4 अप्रैल - राम नवमी,  13 अप्रैल- वैशाखी, 14 अप्रैल- डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती, 28 अप्रैल - भगवान परशुराम जयंती, 10 मई - बुद्घ पूर्णिमा, 9 जून- संत कबीर जयंती, 26 जून - ईद-उल-फितर, 26 जुलाई - हरियाली तीज, 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टïमी, 21 सितंबर-महाराजा अग्रसेन जयंती, 2 अक्तूबर- महात्मा गांधी जयन्ती, 5 अक्तूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती, 19 अक्तूबर - दीवाली, 20 अक्तूबर - विश्वकर्मा दिवस, 1 नवम्बर- हरियाणा दिवस, 25 दिसम्बर- क्रिसमस दिवस/गुरु गोबिंद सिंह जयंती तथा 26 दिसम्बर-शहीद उद्यम सिंह जयंती शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, जो त्योहार व अवसर सार्वजनिक अवकाश की तिथियों को हैं, उनमें 9 अप्रैल - महावीर जयंती, 28 मई - महाराणा प्रताप जयंती, 2 सितम्बर - ईद-उल-जुहा(बकरीद), 23 सितम्बर- हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस, 30 सितम्बर - दशहरा, 1 अक्तूबर - मुहर्रम, 8 अक्तूबर - करवा चौथ, 4 नवम्बर - गुरु नानक जयंती तथा 2 दिसम्बर - मिलाद-उल-नबी/ईद-ए-मिलाद शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को जिन वैकल्पिक अवकाशों में से कोई दो अवकाश लेने की अनुमति होगी, उनमें 14 अप्रैल - गुड फ्राइडे, 16 जून - गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस, 31 जुलाई - शहीद उद्यम सिंह शहीदी दिवस, 7 अगस्त - रक्षाबंधन, 20 अक्तूबर - गोवर्धन पूजा, 26 अक्तूबर - छठ पूजा तथा 24 नवम्बर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस शामिल हंै।

इसी प्रकार, परक्राम्य लिखित अधिनियम,1881 की धारा 25 के तहत जो अवकाश  सार्वजनिक अवकाश होंगे, उनमें सभी रविवार, गणतंत्र दिवस, गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, होली, 1 अप्रैल-बैंक अवकाश, महावीर जयंती, डॉ. बी.आर.अम्बेडकर जयंती, बुद्घ पूर्णिमा, ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टïमी, दशहरा तथा गुरु नानक जयंती शामिल हैं। 
हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार सभी शनिवारों व रविवारों को भी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: