Two killed From train vulnerable Near Neelam Flyover In Faridabad

Posted by at 4:41 pm 0 Comment Print

J5

J6

J8

J9

J10

J11

J12

Faridabad Thursday 28 June 2012. Bad News Friends Two killed From  train  vulnerable Near Neelam Flyover In Faridabad . Both deaths were cut by train. Deceased was a resident of Dabua Colony NIT Faridabad. Full details After Some times see pictures

real news

गुरुवार को नीलम रेलवे पुल के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से भाई – बहन की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी व सिविल पुलिस को दी। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया। जहां जीआरपी इसे महज एक दुर्घटना बता रही है वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों भाई – बहन ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। युवक का नाम सुबोध और युवती का नाम खुशबू बताया जा रहा है। दोनों चचेरे भाई – बहन हैं और नंगला रोड सुंदर कॉलोनी के रहने वाले है।

आईओ एएसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि सुबोध एनआईटी पांच के एक नर्सिंग होम में काम करता था। गुरुवार को उनके पड़ोस में शादी थी जिसके सिलसिले में खुशबू घर वालों से यह कहकर निकली थी कि वह खरीदारी के लिए बाजार जा रही है। घर से निकलने के बाद वह अपने चचेरे भाई सुबोध के पास नर्सिंग होम में गई और उसे अपने साथ लेकर सेक्टर – 16 की मार्केट में जाने लगी। जब दोनों भाई – बहन करीब 2:45 बजे नीलम रेलवे पुल के पास पहुंचे तो रेलवे लाइन क्रॉस करते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शवों का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

Faridabad NCR Featured

Related Posts

Post Your Comments