World Population Month Celebration From June 28, 2012 In Haryana

Posted by at 5:06 pm 0 Comment Print

Chandigarh 27 June 2012. World Population Month Celebration From June 28, 2012 In Haryana. Haryana Health Minister Rao Narender Singh said today By press note read full.

चंडीगढ़, 27 जून – हरियाणा में लोगों को छोटा परिवार अपनाने बारे प्रेरित करने के लिए 28 जून, 2012 से विश्व जनसंख्या मास मनाया जायेगा, जिसका मुख्य विषय ‘खुशहाली का आधार, छोटा परिवार’ है।

        हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 3.33 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं और प्रत्येक जिले को इस कार्य के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिये जायंेगे।

        उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विश्ेाष गतिविधियां एवं परिवार नियोजन शिविर आयोजित की जायेंगे। पहले 15 दिन लामबंदी पखवाड़ा मनाया जायेगा जो ‘दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा’ कहलायेगा। इस पखवाड़े के दौरान जिला इकाइयां एएनएम व आशा वर्कर के सहयोग से पात्र दंपतियों के सर्वेक्षण रजिस्टर का अद्यतन करेंगी ताकि लक्षित दम्पतियों की पहचान कर उन्हें इस बारे संवेदनशील बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त, परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों एवं सेवाओं के बारे जानकारी देने के लिए एक सघन अभियान चलाया जायेगा और पात्र दम्पितयों को इस चरण के दौरान परिवार नियोजन शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

        हरियाणा में कुल प्रजनन दर 2.3 है और 2012-13 में इसे कम करके 2.1 तक लाये जाने की आवश्यकता है।

        मंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत 11 से 24 जुलाई, 2012 तक चलाया जाने वाला दूसरा चरण ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा’ कहलायेगा। इस चरण के दौरान विभाग प्रजनन तथा बाल स्वास्थ्य और एचआईवी/एडस से संबंधित मुद्दों को उजागर करते हुए परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों पर प्रदर्शनियां आयोजित करेगा। ‘कैफेटेरिया’ दृष्टिकोण अर्थात लोगों की पसन्द के आधार पर उन्हें परामर्श दिया जायेगा क्योंकि कैफेटेरिया दृष्टिकोण के तहत लोगों को परिवार नियोजन के सभी उपलब्ध विकल्प पेश किये जायेंगे ताकि वे अपनी आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त विधि का चयन कर सकें। दम्पति  एनएसवी कॉपर-टी, खाने की गोलियां तथा कान्डम में से चयन कर सकते हैं। परिवार स्वास्थ्य मेलों के दौरान परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए दूसरे चरण में विशेष परिवार नियोजन शिविर आयोजित किये जायेंगे। महत्वपूर्ण स्थलों एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में होर्डिंग्ज, बैनरज़ एवं पोस्टरज़ प्रदर्शित किये जायेंगे। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए गांवों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

        उन्होंने कहा कि रोज़ाना एक मोबाइल पब्लिसिटी वैन 10 गांवों को कवर करेगी और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो जिलों या खण्डों को पुरस्कृत किया जायेगा।

Haryana News

Related Posts

Post Your Comments