VHP- BJP Stages Protest against North-East exodus In Faridabad
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 7:26 pm 0 Comment Print





Faridabad Sunday 19 August 2012. अपने असम प्रांत में हो रहे दंगे और उनकी आड़ में देश के अन्य अनेक शहरों में असामाजिक तत्वों द्वारा किये जा रहे उत्पात के विरोध में आज फरीदाबाद के अजरोंदा चौक पर विश्व हिन्दू परिषद्, फरीदाबाद द्वारा एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया | इस प्रदर्शन के संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ( महामंत्री वि.हि.प. ) ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेशियों के कारण उत्पन्न असम की समस्या को बोडोलैण्ड, कोकराझार या स्थानीय समस्या समझना ऐतिहासिक भूल होगी। आज जो समस्या असम झेल रहा है, वही समस्या आज़ादी के पूर्व वृहद आसाम, पूरा बंगाल और आज के पाकिस्तान ने झेली थी जिसका परिणाम देश के विभाजन के रूप में सामने आया। जो देश अपने इतिहास से सबक नहीं लेता है, उसका भूगोल बदल जाता है। इतिहास साक्षी है – अपने देश के जिस हिस्से में हिन्दू अल्पसंख्यक हुआ, वह हिस्सा ही देश से कट गया या कटने की तैयारी कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट राजेंद्र गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि
इस समय पूरे देश में लगभग 3 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान मौजूद हैं। बांग्लादेश की सीमा से लगे अपने देश के प्रत्येक जिले में इनलोगों ने स्थाई बसेरा बना लिया है। असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के किशन गंज जैसे जिलों में आबादी का अनुपात अचानक बदल गया है। बांग्लादेशियों के थोक आवक के कारण स्थानीय हिन्दू अल्पमत में हो गए हैं। वोटों की लालच में कांग्रेसी सरकारों ने इन बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट में डलवाए और राशन कार्ड तक बनवाए। सत्ता की राजनीति के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है – देश का विभाजन भी। 1947 में किया भी है। बांग्लादेशियों को देश से निकाल बाहर करना ही इस समस्या का ठीक व् न्याय पूर्ण इलाज़ है.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मूलचंद शर्मा ने सभा को समोधित किया और कहा कि असम जल रहा है और हमारी सरकार सो रही है | 3 करोड़ बांग्लादेशी हमारे देश में बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे हैं और वोट बैंक की राजनीति करने वाली केंद्र सरकार को कोई चिंता ही नहीं है |
कश्मीर घाटी से सभी हिन्दू भगा दिए जाते हैं, सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। गोधरा में अयोध्या से आती साबरमती के डिब्बों में आग लगाकर सैकड़ों हिन्दू ज़िन्दा जला दिए जाते हैं, कुसूरवार मोदी को माना जाता है। अफ़जल गुरु और कसाब को फ़ांसी की सज़ा के बाद भी बचाया जाता है, प्रज्ञा ठाकुर, बाबा रामदेव और बालकृष्ण को झूठे मुकदमों में फ़ंसाया जाता है। परन्तु देश के गद्दारों के साथ हाथ मिलाकर उन्हें उत्साहित किया जाता है | उन्होंने फरीदाबाद में रह रहे असमी बंधुओं को विश्वास दिलाया कि यहाँ पर वे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे
सवाल आज की समस्या का नहीं, हिन्दुस्तान के भविष्य का है। अगर देश में तथाकथित अल्पसंख्यकों की आबादी आयात और उत्पादन से इसी तरह बढ़ती गई, तो क्या होगा? कश्मीर घाटी से निष्कासित हिन्दू जम्मू और दिल्ली के शरणार्थी शिविरों में हैं, लेकिन पच्चीस साल बाद हिन्दुस्तान से निष्कासित हिन्दू किस देश के शरणार्थी शिविर में शरण लेंगे?
Related Posts
-
Delhi Police have installed around 1,333 CCTV cameras in the city costing Rs 70 crore
~ Faridabad NCR, Featured
26 May , at 6:32 AM
-
Delhi Police waste Rs 90 lakh per month on the cost of refuelling patrol vehicles
~ Faridabad NCR, Featured
26 May , at 6:28 AM
-
CBSE Class 12 Results 2013: How and where to check
~ Faridabad NCR, Featured
25 May , at 7:35 PM
-
PHOTOS: Suzuki Motorcycle opened Showroom In Faridabad
~ Faridabad NCR, Featured
25 May , at 7:14 PM
-
Buddha Purnima Celebration At Adarsh Colony In Faridabad
~ Faridabad NCR, Featured
25 May , at 6:43 PM
