Talent Awards Ceremony By Pratibha Vikas Manch In Ballabgarh
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 6:14 pm 0 Comment Print
Faridabad Sunday 19 August 2012, अनाज मंडी स्थित जिला ब्राहमण धर्मशाला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभा विकास मंच ने क्षेत्र के 150 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डिवाईन पब्लिक स्कूल के चेयरमेंन व सी.बी.एस.ई बोर्ड स्कूल एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष एस.एन.गुसाई ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिभा विकास मंच के अध्यक्ष राम नारायण भारद्वाज,जिला ब्राहमण सभा के पूर्व अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज,युवा इनेलो नेता गिरीश भारद्वाज,ज्ञानदेव वत्स,प्रेमचंद शर्मा,प्रेमचंद कौशिक,महेश शर्मा,अनिल भारद्वाज,भारत भूषण शर्मा,चन्द्रभूषण चर्तुवेदी सहित 28 स्कूलों से आए अध्यापक व छात्र मौजूद थे।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एन.गुसाई ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संस्थाओं को प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना चाहिए। क्योंकि इस तरह से सम्मानों से प्रतिभाशाली छात्रों का मनोबल बढ़ता है,परिणामस्वरूप उनके अंदर सफलता पाने की इच्छा और अधिक तीव्र हो जाती है। श्री गुसाई ने छात्रों को सफलता हासिल करने गुरू मंत्र बताते हुए कहा कि अच्छी नॉलेज से सफल होने की गारंटी 92 प्रतिशत होती है,लेकिन अच्छे व्यवहार व अच्छे अनुशासन में रहने से सफलता की गारंटी 100 प्रतिशत हो जाती है,वहीं जो लोग भाज्य के सहारे रहते हैं उनकी सफलता की संभावनाएं केवल 42 प्रतिशत रह जाती हैं। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष रामनारायण ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रतिभा विकास मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बल्लभगढ़ क्षेत्र के कुल 28 विद्यालयों के चार-चार छात्रों को डिक्सनरी देकर सम्मानित किया गया है। श्री भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों में भी पत्र देकर प्रतिभाशाली छात्रों की सूचि मांगी थी,लेकिन बडे ही खेद का विषय है कि एक भी सरकारी स्कूल से एक भी छात्र कार्यक्रम में नहीं पहुंच सका है।
Related Posts
-
Faridabad records season's hottest Day
~ Faridabad NCR, Featured
22 May , at 12:31 PM
-
Faridabad News: कई लड़कियों पर युवकों ने बरसाए लाठी डंडे
~ Faridabad NCR
22 May , at 10:12 AM
-
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने ली खुली हवा में सांस, सड़कों पर दिखा खुशी का माहौल
~ Faridabad NCR, Featured
22 May , at 8:12 AM
-
Doctors advise Deliites to take extra care of their health as soaring temperatures increase risk of diseases
~ Faridabad NCR, Featured
22 May , at 6:37 AM
-
PGTI Feeder Tour, Faridabad, Kapil Kumar takes the round one lead with a 67
~ Faridabad NCR, Featured
21 May , at 7:57 PM
