Shri krishna janmashtami preparation In Faridabad
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 8:07 pm 0 Comment Print


Faridabad Thursday 09 August 2012.सेक्टर-37 स्थित महाशिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 6 से 10 अगस्त तक कृष्ण रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण व राधा की झांकियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मन्दिर के प्रधान ज्ञानचन्द भड़ाना ने बताया कि मथुरा से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां, रासलीला व अन्य कार्यक्रमों को देखकर यहां आने वाले भक्त मंत्रमुग्ध हुए बिना नही रह पाते है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी का यह कार्यक्रम गत 6 अगस्त से चल रहा है। 6 अगस्त को कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा यूथ कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी ललित नागर द्वारा किया गया। 7 अगस्त को कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी शरणजीत शर्मा द्वारा किया गया। मन्दिर के पंडित आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल व आचार्य पंडित नरेन्द्र दत्त नौटियाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि रासलीला की प्रस्तुति वृन्दावन के कन्हैया लाल शर्मा की मशहूर रास मण्डली गोविन्द गोपाल लीला संस्था के द्वारा दी जा रही है। उन्होने बताया कि 6 अगस्त को कालीदह लीला का मंचन, 7 अगस्त को भक्तिमती मीराबाई चारित्र रूपांतरण, 8 अगस्त को सुदामा चरित्र, 9 अगस्त को माखन चोरी, सगाई, बृज फूलो की होली व 10 अगस्त को जन्मोत्सव आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर मन्दिर के उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव कृष्ण कपूर, सह सचिव अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक आनन्द, भंडारी प्रमोद भड़ाना, कार्यकारिणी सदस्य मुकुट, कुंज बिहारी चर्तुवेदी, ओ.पी.शर्मा, सुरेन्द्र सिंह तंवर, ब्रह्म प्रकाश गर्ग, एस.एम.गुप्ता, एल.एन.तिवारी, रणवीर बिधूड़ी, आर.एल झांवर, आर.के.तोला, संजय गोयल, पी.सी.शर्मा, आर.पी.कौशिक, लोकेश शर्मा व के.एन.जग्गी आदि मौजूद होंगे।
Related Posts
-
Man crushed by tata 407 In Faridabad, Death
~ Faridabad NCR
19 Jun , at 12:27 PM
-
Man Attacked by Pistol In Crime City Faridabad
~ Faridabad NCR, Featured
19 Jun , at 12:20 PM
-
School girl 14, Gang-raped In Crime City Faridabad
~ Faridabad NCR, Featured
19 Jun , at 12:12 PM
-
Two Uzbek sisters gangraped for months in Delhi guest house
~ Faridabad NCR
19 Jun , at 8:50 AM
-
Sex racket busted in Delhi, woman pimp arrested
~ Faridabad NCR, Featured
19 Jun , at 8:28 AM
