Sewer line laid the foundation stone By Haryana Minister & NIT Faridabad MLA Pt Shiv Charan Lal Sharma At Gonchhi In Faridabad
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 5:55 pm 0 Comment Print




Faridabad Monday 02 July 2012.In Pictures Sewer line laid the foundation stone By Haryana Minister & NIT Faridabad MLA Pt Shiv Charan Lal Sharma At Gonchhi In Faridabad.
प्रदेश के श्रम व रोजगार मंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गांवों से लोगों का शहरों में पलायन रोकने के लिए गांवों में हर वह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं जो कि शहरों के लोगों को मिल रहीं हैं और इन कामों में एन आई टी विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे है, उनके अनुसार आज इस विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में कुछ न कुछ विकास का कार्य चल रहा है औरउनका प्रयास है कि लोगों की हर मांग और अपने हर वायदे को जल्द से जल्द पूरा करें।
श्री शर्मा आज यहां गांव गोंच्छी में लगभग ढाई करोड रुपए की लागत से डाली जाने वाली सीवर लाईन का शिलान्यास कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भडाना, मेयर अशोक अरोडा, नगर निगम आयुक्त डाक्टर डी सुरेश तथा निगम पार्षद जगन डागर प्रमुख रुप से उपस्थित थे। यहां पर पहुंंचने पर इन सभी का केसर डागर के नेतृत्व में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया और सभी का पगडी बांध कर सम्मान किया। देखते- देखते शिलान्याश समारोह एक जनसभा में बदल गई। बाद में उन्होंने केसर डागर के निवास पर चाय समारोह में भी हिस्सा लिया।
इस मौके पर उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बाधित करते हुए पडित शिव चरण लाल शर्मा ने कहा कि आज उनका केवल एक ही प्रयास है कि पिछले तीस सालों से जो सुविधाएं इस क्षेत्र के लोगों को न मिली है उनको इनको दिलवाया जाए और इसके लिए वह प्रयासरत हैं और काफी हद तक इसमें कामयाब भी हुए हैं। उनके अनुसार एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांवों कि गिनती प्रदेश के अग्रणी व मॉडल गांवों में होगी। उन्होंने कहा कि आज यहां पर आठ करोड रुपए की लागत से देश का सबसे वेहतरीन लेजर वैली पार्क का निर्माण चल रहा है जिसके लिए इस क्षेत्र के लिए इस क्षेत्र के लोग सदां मुख्यमंत्री के आभारी रहेगें।
इस समारोह में उन्होंने कहा कि गांव का युवा केसर डागर हमेशा उनको गांव की समस्याओं को बताता रहता है और उनका यह प्रयास रहता है कि हर समस्या का तुृरंत निवटारा किया जाए। उनके अनुसार बार्ड नम्बर एक जिसमें की यह गांव पडता है आज करोडों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं और जो कमी रह जाएगी उनको भी जल्द से शुरु करा दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि गांव के तलाब को भर कर वहां पर एक सुुदर पार्क का निर्माण किया जाएगा ताकि गांव के लोगों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिल सके, मंत्री जी ने गांव में पशुओं के अस्पताल के निर्माण की घोषणा भी की।
इस मौके पर सांसद अवतार सिंह भडाना ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार अपने उच्च आदर्शों का पालन करते हुए प्रदेश के चहुंमुखी विकास के प्रति वचनबद्व है । अनेक समस्याओं, कठिन परिस्थितियों और सीमित साधनों के बावजूद प्रदेश सरकार ने गत साढ़े सात वर्षों में राज्य के विकास को नई दिशा दी है । जनता को उसकी आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन दिया है ।
इस मौके पर गांव के लोगों ने पंडि़त शिव चरण लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक तो यहां पर देश की आजादी के बाद से ही बनते आ रहे हैं लेकिन पहली बार इस क्षेत्र को इस क्षेत्र का विधायक मिला है जो कि इनकी समस्याओं को जानता है और साथ ही उनका निवारण कर रहा है। इस मौके पर सुरेश शर्मा, छोटे लाल, छतरलाल पटवारी, भरतलाल डागर, यशपाल डागर, महेन्द्र सिंह, नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मेहत्ता सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
-
PGTI Feeder Tour, Faridabad, Kapil Kumar takes the round one lead with a 67
~ Faridabad NCR, Featured
21 May , at 7:57 PM
-
Laddu distribution By Faridabad INLD Leader Ajay Bhadana After OP Chautala gets interim bail.
~ Faridabad NCR, Featured
21 May , at 6:15 PM
-
Laddu distribution At Faridabad INLD Leader Vikas Chaudhary Office After OP Chautala gets interim bail
~ Faridabad NCR, Featured
21 May , at 4:46 PM
-
Remove Black film At car windows Campaign By Faridabad Traffic Police
~ Faridabad NCR, Featured
21 May , at 4:37 PM
-
Haryana Minister Pt Shiv Charan Lal Sharma Ministers are angry Over Dabua Colony Faridabad Leisure Valley Park Construction delays
~ Faridabad NCR, Featured
21 May , at 3:20 PM
