Protest By ABVP Faridabad Over Student Union Elections
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 7:28 pm 0 Comment Print




Faridabad Monday 02 July 2012.Protest By ABVP District Unit At Sector 12 Mini Secretariat Faridabad Over Student Union Elections
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, हरियाणा के प्रांतीय
आह्वाान पर छात्र समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर फरीदाबाद जिला ईकाई
द्बारा दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर जोरदार
प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अभाविप के जिला संयोजक राहुल डागर कर
रहे थ्ो। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्त्ताओं ने 8 सूत्रीय मांग-पत्र सीटीएम
श्रीमति अनु सिंह को मुख्यमंत्री के नमा सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश सहमंत्री गौरव ठाकुर ने
कहा कि प्रदेश भर का छात्र आज भी कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस
रहा है। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों का हाल तो इतना बदरतर है कि छात्र
लगातार पढ़ाई से दूर हो रहे है। कॉलेज में न तो छात्रों के लिए पर्या’
बैठने की व्यवस्था है और न ही पर्याप्य कमरें। इसबार भी उच्चतर शिक्षा
विभाग ने कॉलेजों में नए कोर्सो खोलने और सीटें बढ़ाने की स्पष्ट मनाकर
दिया है। जिसके कारण नए सत्र में कॉलेजों सीटों की कमी दिखाई देंगी।
सैंकड़ों छात्र इसबार भी नियमित पढ़ाई से वंचित रह गए है।
सह-जिला संयोजक मनीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते
हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने छात्र संघ चुनाव
बहाली की घोषणा अपने घोषणा पत्र के माध्यम से की थी। लेकिन यह वायदा किए
भी सात वर्ष बीत गए, लेकिन सरकार इसपर कोई सकारात्मक रूख नहीं ले रही है।
यह छात्र हितों की सरासर अनदेखी है। इसलिए परिषद् प्रदेश सरकार से
छात्रों के साथ किए गए वायदे यानि छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग करती
है। प्रदेश भर का छात्र कॉलेज जाने-आने में काफी दिक्कत महसूस करती है।
हरियाणा रोडवेज की कार्यश्ौली छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण है। छात्रों के
लिए स्पेशल बस चलाने की सरकारी घोषणा आज भी लंबित पड़ी हुई है। श्ौक्षणिक
संस्थानों में छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं
सरकार की मंशा पर प्रश्न चिह्न् खड़ा कर रही है।
मांत्र-पत्र
छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं।
कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं जैसे कमरे, पीने का पानी, शौचालय आदि उपलब्ध
कराएं जाएं।
कॉलेजों में रिक्त प्राध्यापक पदों को तुरंत भरा जाएं।
श्ौक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर
तुरंत अंकुश लगाया जाएं। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएं।
कॉलेजों में रोजगारपरक कोर्स और सीटें की संख्या बढ़ाई जाएं।
छात्र-छात्राओं के लिए छात्र स्पेशल बसें चलाई जाएं।
शिक्षा के व्यापारीकरण पर तुरंत रोक लगाई जाएं।
प्रदर्शन में नेहरू कॉलेज उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम, नगर संगठन मंत्री
सुनील भारद्बाज, मुकेश सैनी, डीएवी शताब्दी कॉलेज अध्यक्ष कपिल राणा,
मनीष पांचाल, सलमान अली, मीडिया प्रमुख सचिन माढोतिया और नरेंद्र ठाकुर
आदि दर्जनों कार्यकत्ताã मौजूद थ्ो।
Related Posts
-
Robbery In Car In Faridabad
~ Faridabad NCR, Featured
24 May , at 11:57 AM
-
Truck crushes Rajiv Colony Faridabad Woman, Death
~ Faridabad NCR
24 May , at 11:51 AM
-
Faridabad Breaking News: Woman Raped By Tantrik Near Sector 55
~ Faridabad NCR, Featured
24 May , at 11:44 AM
-
Faridabad Breaking News: Three minor girls kidnapped
~ Faridabad NCR, Featured
24 May , at 11:35 AM
-
Faridabad temperature Today
~ Faridabad NCR, Featured
24 May , at 9:32 AM
