Price Hike Of Fertilizers Due To Centre’s wrong policy, Samajwadi Party Haryana

Posted by at 6:19 pm 0 Comment Print

Faridabad Sunday 12 August 2012. समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा खाद के दामों में की गई मूल्यवृद्धि तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मानसून न होने के कारण सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए यह मूल्यवृद्धि और परेशानी का कारण बनेगी। श्री भाटी रविवार को बल्लभगढ़ मलेरना रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री भाटी ने कहा कि प्रदेश में इस बार मानसून की कमी के कारण जहां बरसात कम हुई है, जिससे किसानों के समक्ष अपनी फसलों को बचाने का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बीज व खाद के दामों में की गई मूल्यावृद्धि से किसानों के समक्ष समस्याएं पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी खाद की मूल्यावृद्धि को लेकर आगामी 16 अगस्त को जिलास्तर पर फरीदाबाद व पलवल के जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस मूल्यावृद्धि का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि मानसून की कमी के चलते हरियाणा प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है इसलिए प्रदेश सरकार को तुरंत हरियाणा को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए गिरदावरी करवानी चाहिए, जिससे कि किसानों को उनकी नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा मिल सके।  इस मौके पर मुलायम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि बढ़ती लागत के चलते आज कृषि व्यवसाय घाटे का सौदा बनकर रह गया है और उस पर सरकार द्वारा कभी खाद कभी डीजल और कभी कीटनाशक और बीजों के दाम बढ़ाकर उनकी समस्याएं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर की लड़ाई लड़ेगी और उनके हकों को दिलवाने के लिए भरसक प्रयास करेगी। मीटिंग के उपरांत प्रदेश महासचिव सुरेंद्र भाटी ने स्व. नरेंद्र सिंह की मौत पर उनके सेक्टर-23 स्थित घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी और किसी भी दबाव में आकर इस मामले को रफा-दफा नहीं किया जाएगा और अगर ऐसा हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की ईट से ईट से बजा देंगे।  इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्णपाल सौरोत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जलसां खां, पलवल के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान, जिला महासचिव पलवल वीर सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष  नानकचंद, महासचिव बल्लभगढ महेंद्र पाल, जिला सचिव युवजन सभा बलवंत यादव, उपाध्यक्ष बल्लभगढ समर सिंह पांचाल, , जिला कोषाध्यक्ष केशव देव ङ्क्षसह,चौ. बलराम सिंह जिला प्रचार सचिव आदि मौजूद थे।

Faridabad NCR

Related Posts

Post Your Comments