Monsoon’s infidelity, & Every Hour power cut Made life hell Of the people of Faridabad

Posted by at 1:45 pm 0 Comment Print

Faridabad Sunday 01 July 2012. Monsoon’s infidelity, & Every Hour power cut  Made life hell Of the people of Faridabad.

Faridabad Sunday 01 July 2012. जी हाँ एक दो दिन की बात नहीं है अप्रैल के बाद से ही फरीदाबाद में बिजली के कट शुरू हुए और अब तक जारी हैं सरकारी दावे ढाक के तीन पात की तरह खोखले निकले | फरीदाबाद में इस तरह बिजली की कटौती से हर वर्ग परेशान है हर घंटे के कट से लोगों को गर्मी की मार के साथ साथ पानी की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है | मानसून की देरी के कारण सड़कें आग उगल रही हैं | अच्छा हुआ इस शहर से बिजली मंत्रालय छिन गया नहीं तो शायद शहर की कई फीसदी जनता मंत्री जी के घर पर हाय हाय करते नजर आती | रात हो या दिन कट जारी हैं और कब तक जारी रहेंगे कुछ नहीं कहा जा सकता? कब तक फरिदाबादी नरकीय जीवन जियेंगे किसी को कुछ नहीं पता है | पिछले हप्ते  हमने उत्तर प्रदेश का दौरा किया था जहाँ मैंने देखा कि वहां के हालात यहाँ से कहीं जादा बेहतर हैं | वहाँ के ग्रामीण इलाकों को भी सुबह दस बजे से शाम बजे तक और रात्रि दस बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली मिल रही है | पूरे हरियाणा को पालने पोसने वाले फरीदाबाद जिले का ये हालत समझ से परे हैं यहाँ कभी पानी के लिए सड़क जाम होती है तो कभी सड़क के लिए लोग सड़क पर उतरते हैं | जनता सरकार से तीन चीजें मांगती है बिजली, पानी, सड़क और सरकार ये तीन चीजें जनता को कभी उपलब्ध नहीं करवा पती है दुःख की बात है |

Editorial Faridabad NCR

Related Posts

Post Your Comments