Job In Haryana

Posted by at 4:18 pm 0 Comment Print

 

चंडीगढ़, 26 जून – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के ग्रुप-॥। के 50 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं।

        एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें सूचना, जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग में सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के 6 पद, लोक निर्माण (भवन एवं सड़के) विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 12 पद तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में लेखा परीक्षक के 32 पद शामिल हैं।

        उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की आयु 17 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उन्हें 10वीं तक हिन्दी व संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा पदों की प्रकृति के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, वेज नंबर-67-70, सैक्टर-2, पंचकूला, 134151 के कार्यालय में पंजीकृत डाक द्वारा 26 जुलाई, 2012 तक पहंुच जाने चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी आयोग की वैबसाइट www.hssc.gov.in ÂÚU Öè ©UÂÜŽÏ ãñUÐ

क्रमांक-2012

Jobs

Related Posts

Post Your Comments