Gang rape Of the Faridabad municipal treasury, Rattan Rohilla

Posted by at 4:37 pm 0 Comment Print

Faridabad Saturday 04 August 2012. फरीदाबाद एन.आई.टी. विधानसभा क्षेत्र की अनेकों परियोजनाओं में से स्थानीय विधायक व श्रममंत्री शिवचरण लाल शर्मा की सर्वप्रिय डऊीम प्रोजेक्ट Þचौधरी रणबीर सिंह हुड्डा लैजर वैली पार्कÞ के निर्माण में बरती जा रही भारी अनियमितताओं पर म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन, फरीदाबाद (रजि नं. 56) ने गहरी नाराजगी प्रकट की है।   फैडरेशन ने निर्माण कार्यों की गुणवता की जांच के लिए निर्माण सामग्री के सैंपल भरकर देश की प्रतिनिष्ठित संस्था से जांच करवाकर के सभी दोषी लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
फैडरेशन के अध्यक्ष धन सिंह अत्री, महासचिव रतन लाल रोहिल्ला, प्रैस सचिव रमेश कुमार जागलान, नगर निगम मकैनिकल वर्करज यूनियन के प्रधान टेक चंद सौरोत, कार्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान महेन्द्र चौटाला, उद्यान विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रधान शाहाबीर खान, नगर निगम वाहन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रधान नेत्रपाल शर्मा व फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान शिवराज सिंह भड़ाना ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि स्थानीय जनता और स्थानीय विधायक व श्रममंत्री शिवचरण लाल शर्मा जी के प्रयासों के बाद 12 अगस्त 2०11 को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने उक्त अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। कर्मी नेताओं के अनुसार श्रममंत्री का सपना है कि राज्य के मुख्यमंत्री के पिताश्री व स्वतंत्रता सेनानी के नाम से बनाए जाने वाले यह लैजरी वैली पार्क अंतराष्टऊीय स्तर का हो।  फैडरेशन नेताओं ने अत्यंत क्षोभपूण शब्दों में कहा कि इस पार्क के निर्माण कार्यों में प्रयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री बेहत दोयम दर्जे की है, जिसके परिणामस्वरूप पार्क की चारदीवारी का बहुत बड़ा हिस्सा पिछले दिनों आई थोड़ी सी बारिस के बाद ढ़ह गया है।  कर्मी नेता रतन लाल रोहिल्ला के अनुसार अंतराष्टऊीय मानक के अनुसार बनाए जाने वाले पार्क में किये जा रहे निर्माण का यह हाल है तो अन्य छोटे-मोटे विकास कार्यों का क्या हाल होगा-इसका अंदाजा लगाया जाना मुश्किल नहीं है।
अत्री व रोहिल्ला ने सीधे शब्दों में आरोप लगाया कि महाभ्रष्ट लोगों के गठजोड़ के द्वारा फरीदाबाद नगर निगम के खजाने के साथ एक तरह से सामूहिक रेप किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि लैजर वैली पार्क में बरती जा रही अनियमितताओं और नगर निगम के खजाने के साथ की जा रही लूट खसोट के बारे में न केवल मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा, अपितुु फैडरेशन के द्वारा इस लूट का भंडाफोड़ करते हुए इसकी जांच की मांग के लिए आंदोलन भी छेड़ा जायेगा।  कर्मी नेताओं ने श्रममंत्री शिवचरण लाल शर्मा से भी आग्रह किया है कि वे अपने इस सर्वप्रिय प्रोजेक्ट में हो रही धांधलेबाजी को गंभीरता से ले और उचित दंडात्मक कार्यवाही करवाएं।

Editorial Faridabad NCR ,

Related Posts

Post Your Comments