नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज भी भारत बंद है। चार दिन पहले भी भारत बंद था और आज भी भारत बंद है जिसका असर देखा जा रहा है। 6 सितम्बर को सवर्णों ने भारत बंद बुलाया था और आज कांग्रेस ने बुलाया है। 6 सितम्बर को भारत बंद का असर सबसे ज्यादा बिहार में देखा गया था। आज भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक़ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की है। बिहार के खगड़िया में बंद समर्थकों ने NH-31 को जाम किया है। उधर देश के अन्य राज्यों से भी बड़े प्रदर्शन की ख़बरें आ रहीं हैं।
#BharatBandh: Protests being held in Odisha's Bhubaneswar by opposition parties against fuel price hike pic.twitter.com/SeES8vUGhg
— ANI (@ANI) September 10, 2018