Congress government policies hurt the public, Faridabad BJP Leader & Councillor Kuldeep Tewatia

Posted by at 6:14 pm 0 Comment Print

Kuldeep tawatia

Faridabad Monday 23 July 2012. भाजपा जैविक ऊर्जा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के पार्षद कुलदीप तेवतिया ने कहा है कि कांगे्रस शासनकाल में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो रही है, लोगों को अपने मौलिक अधिकार हासिल करने के लिए सडक़ों पर उतरकर धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे है। श्री तेवतिया भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सेक्टर-8 व सीही गांव में दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सुभान खां, कल्लू, बृजपाल, चंद्रदेव, जगगू, सूबेदार, सलीम, मुबारक, शमीम, जमशाद, भारत, प्रदीप, रविन्द्र शर्मा, विरेंद्र, गोलू पहलवान, मुन्ना खान, अली मोहम्मद, राजकिशोर, लौहान,हीरा पंडितानी, रूबी, गुलशन, राजवती, रूपाली सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की व श्री तेवतिया को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर श्री तेवतिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा क्योंकि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गाे को साथ लेकर चलती है। श्री तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और बढती महंगाई ने जनता को झकझोंर दिया है। मजदूर, किसान, उद्योगपति व आम आदमी सरकार की नीतियों से इस कद्र दुखी हो चुका है कि अब वह इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुका है और आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपेगी और उसके बाद ही हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। इस मौके पर श्री तेवतिया के साथ मुख्य रूप से शिवराज बैनीवाल, गौरव मेहता, ओमबीर, दया चौधरी, मानसिंह वर्मा, मनोज मलिक मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Faridabad NCR Featured

Related Posts

Post Your Comments