10 thousand police personnel recruitment In Haryana
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 7:08 pm 0 Comment Print
Chandigarh Tuesday 10 July 2012. 10 thousand police personnel recruitment In Haryana . Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda said Read More In Hindi By Haryana Govt Press Note.
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में पुलिस व्यवस्था और मजबूत करने के लिए 10 हजार और पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
यह बात श्री हुड्डा ने आज गुड़गांव में पुलिस लाइन में मेगा पुलिस आवासीय परिसर के उदघाटन के अवसर पर कही।
इस आवासीय परिसर का निर्माण हरियाणा पुलिस आवास निगम ने किया है। इस पर लगभग 53 करोड़ रूपए की लागत आई है। 364 मकानों के इस परिसर में 13 बहुमंजिले टावर हैं। प्रत्येक टावर में 8 मंजिलें हैं। नीचे की मंजिल में पार्किंग की व्यवस्था है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों और सहायक पुलिस आयुक्तों के लिए भी यहां आवास बनाए गए हैं।
श्री हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश, प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा, कृषि और कई अन्य क्षेत्रों में देश में एक मिसाल बना हुआ है, उसी प्रकार से कानून व्यवस्था के मामले में हरियाणा पुलिस का देश में नाम हो। श्री हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए पिछले सात वर्षों में एक बड़ी धन राशि उपलब्ध करवाई है। पुलिस में नई तकनीकों को लागू किया गया है और आधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और कुशल पुलिस तंत्र के रूप में हरियाणा पुलिस को एक मिसाल कायम करनी चाहिए। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधों पर अंकुश रखने के लिए पिछले तीन वर्षों में 7375 नए सिपाहियों की भर्ती की गई है। आईआरबी के लिए 664 सिपाहियों के अलावा 267 सब-इंस्पैक्टर भी भर्ती किए गए हैं। महिलाओं के लिए पुलिस में 10 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 2203 महिलाएं पुलिस में भर्ती हो चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडि़यों के लिए भी 3 प्रतिशत पद आरक्षित रखे गए हैं।
राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि हरियाणा पुलिस अच्छा काम कर रही है, लेकिन इसे और बेहतर बनाना होगा। पुलिस को लोगों का विश्वास जीतना होगा, जिससे उसकी छवि बेहतर बनेगी। श्री हुड्डा ने कहा कि पुलिस को सभी प्रकार की सुविधाएं हम देंगे, उनके बच्चों की शिक्षा की भी व्यवस्था करेंगे, लेकिन पुलिस को प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना होगा। हरियाणा का गुड़गांव शहर आज देश का प्रतिष्ठित शहर बन गया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है, लेकिन इसके साथ यह बहुत जरूरी है कि यहां पुलिस व्यवस्था ऐसी हो जिससे लोगों को बेहतर सेवाएं मिलें और अपराधों पर अंकुश लगे।
इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के महानिदेशक श्री रंजीव दलाल ने कहा कि पुलिस का काम खतरों से भरा है और उनका जीवन तनाव में गुजरता है। पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ भी अधिक समय नहीं गुजार पाते हैं। राज्य सरकार ने इस आवासीय परिसर के रूप में उन्हें एक बेहतर जीवन देने की मिसाल कायम की है। भारत में किसी भी पुलिस विभाग ने इतना बड़ा आवासीय प्रोजैक्ट नहीं बनाया है। श्री दलाल ने कहा कि गुड़गांव आज प्रदेश का ही नहीं, बल्कि देश का एक मेगा सिटी बन गया है। यहां पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। प्रशिक्षण के बाद आईआरबी के अधिकारियों की तैनाती के साथ पुलिस व्यवस्था में और मजबूती आएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निकट भविष्य में पुलिस लोगों को और बेहतर सेवाएं दे सकेगी।
हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक श्री बी एस संधु ने सोनीपत, पलवल, गुड़गांव और अन्य स्थानों पर निगम द्वारा बनाई जा रही आवास परियोजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री सुखबीर कटारिया, विधायक श्री विनोद शर्मा और राव धर्मपाल, पूर्व विधायक श्री धर्मबीर गाबा, गृह सचिव श्री समीर माथुर, मंडल आयुक्त टी के शर्मा, महापौर विमल यादव, पुलिस आयुक्त के के सिंधु, उपायुक्त पी सी मीणा, हुडा प्रशासक डा. प्रवीण कुमार, नगर निगम आयुक्त सुधीर राजपाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आशा शर्मा, जिला कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता सहरावत, कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज, नगर निगम के वरिष्ठ उप-महापौर यशपाल बतरा, उप महापौर परमिन्दर कटारिया, निगम के पार्षद व अधिकारीगण उपस्थित थे।
Related Posts
-
Largest Sikh festival to be held in Malaysia
~ Featured, India News
25 May , at 6:12 PM
-
IPL6 spot-fixing: Dhoni's wife Sakshi may not be questioned for now: police
~ Featured, India News
25 May , at 6:08 PM
-
IPL spot-fixing: Centre to bring new law to curb dishonest practices in sports, says Kapil Sibal
~ Featured, India News
25 May , at 5:56 PM
-
CM Hooda will dedicate to the people a Railway Over Bridge (ROB) constructed at a cost of Rs 45 crore over Sunderpur Railway Crossing in Kurukshetra
~ Featured, Haryana News
25 May , at 5:44 PM
-
'A show of solidarity and strength against abhorrent acts': Troops march through the streets in full uniform as thousands welcome them home from Afghanistan
~ Featured, International News
25 May , at 3:44 PM
