वोटर राज लाओ, गरीबी भगाओ, भाई सहीराम रावत राजनीति सुधारक फरीदाबाद
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 9:26 am 0 Comment Print
Faridabad Thursday 09 August 2012. हमारे देश को आजाद हुए लगभग 65 वर्ष हो गए हैं आजादी मिलने के बाद देश में प्रजातंत्र आया जिसका अर्थ होता है प्रजा पहले तंत्र बाद में लेकिन देश वासियों का दुर्भाग्य है कि इन 65 वर्षों में देश की प्रजा पीछे रही और तंत्र उस पर हावी रहा | देश में बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार हैं. लगभग अस्सी फीसदी जनता तंगहाल है महगाई से परेशान है, देश की सरकारें देश की जनता को रोटी कपड़ा और मकान दे पाने में असमर्थ हैं जिस कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं | यह विचार हैं राजनीति सुधारक भाई सहीराम रावत जी के जिनका कहना है देश बदलाव मांग रहा है और देश में वोटर राज लाना अति जरूरी हो गया है |रावत का कहना है कि देश में अगर जनता राज होगा तो जनता खुशहाल रहेगी |
आने वाले दिनों में रावत पूरे हरियाणा का दौरा कर प्रदेश की जनता से अपने इन बिचारों को सार्वजनिक करेंगे |
यदि आप हरियाणा में वोटर राज के तहत अपनी सरकार बनवाते हैं तो बहुमत में आने पर हम विधान सभा के पहले ही सत्र में आपको यह क़ानून बनवाकर देंगे कि हरियाणा प्रदेश के मतदाताओं के द्वारा जो सरकार बनेगी उसमे मतदाताओं की हिस्सेदारी तय की जायेगी जैसे कि
१. प्रदेश के हर उस मतदाता को जो अपना मत देकर वोटर राज बनवायेगा उसे पांच हजार रूपये एक दिन का पारिश्रमिक का क़ानून बनवाकर हरियाणा प्रदेश के खजाने से मतदाता को दिया जाएगा |
२ . वोटर राज आने पर प्रदेश के हर बेरोजगार को रोजगार की गारंटी के साथ साथ उसकी योग्यता के अनुशार चार हजार रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा |
३. विधवा. विकलांग पेंशन चार हजार रूपये प्रतिमाह देंगे |
४. प्रदेश के गरीब तबके के बुजुर्गों को साठ वर्ष की उम्र के बाद चार हजार रूपये प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन के रूप में दिया जायेगा |
५. हमारी सरकार आने के बाद शासकीय सुधार करके ग्राम पंचायतों को कलेक्टर की पावर देंगे | सरकार बनने पर हम अपनी घोषणाओं को दो वर्ष के अन्दर पूरा करने का वादा करते हैं और अगर ऐसा कर पाते हैं तभी हमें पांच वर्ष तक सत्ता में रहने का अधिकार रहेगा | अगर किसी कारण वश हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हमें सत्ता से हटाकार जेल में डालने का हक़ देश के मतदाताओं के पास रहेगा |
६. दोस्तों बहुत हो चुका समय है कुछ नया करने का वरना देश पूरी तरह से लुट जाएगा और हमारे पास पछतावे के अलावां कुछ नहीं बचेगा इस लिए अभी हम जाग जाएँ तो बेहतर है |
जब हम बरसेंगे गरजकर मुश्किलें सब छार होंगी ,
भ्रष्टाचारियों के तख्तों के पाए काम्पेंगे, और उनकी हार होगी,
आपका…
भाई सहीराम रावत राजनीति सुधारक
निवासी नांगल जाट तहसील हंथीन जिला पलवल हरियाणा भारत
Related Posts
-
Noida authority carries out demolition drive in Haibatpur
~ Faridabad NCR, Featured
26 May , at 10:42 AM
-
Delhi Police have installed around 1,333 CCTV cameras in the city costing Rs 70 crore
~ Faridabad NCR, Featured
26 May , at 6:32 AM
-
Delhi Police waste Rs 90 lakh per month on the cost of refuelling patrol vehicles
~ Faridabad NCR, Featured
26 May , at 6:28 AM
-
CBSE Class 12 Results 2013: How and where to check
~ Faridabad NCR, Featured
25 May , at 7:35 PM
-
PHOTOS: Suzuki Motorcycle opened Showroom In Faridabad
~ Faridabad NCR, Featured
25 May , at 7:14 PM
