फिजा के दिल में नहीं बचा था एक कतरा खून, रोजनामचे में दर्ज हुआ बिश्नोई का नाम
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 10:30 am 0 Comment Print
Chandigarh 12 Aug 2012, फिजा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अपने रोजनामचे में हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई का नाम दर्ज कर लिया है। शनिवार को बुलंदशहर से मोहाली पहुंचे सलीम अलवी ने पुलिस को बताया कि फिजा को कुलदीप बिश्नोई से जान का खतरा था। पुलिस ने अब अलवी को सीआईए की टीम को बयान दर्ज कराने को कहा है। पुलिस ने अलवी के थाने और फिजा के घर पहुंचने की बात भी रोजनामचे में दर्ज की है और लिखा है कि अलवी ने फिजा की मौत के मामले में कुलदीप बिश्नोई पर शक जताया है। देर रात अलवी ने पुलिस को जानकारी दी कि व्यस्तता के कारण वह रविवार को जांच में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन सोमवार को जांच में शामिल होंगे।
