फरीदाबाद के मेयर अशोक अरोड़ा की जनसभा को फ्लाप बताने वाले जरा ध्यान दें ??
Posted by Pushpendra Singh Rajput at 8:24 pm 0 Comment Print
Faridabad Sunday 19 August 2012. फरीदाबाद के मेयर अशोक अरोड़ा का एक तेल मालिश मैन से देश की सबसे बड़ी आद्योगिक नगरी का मेयर और उसके बाद आज का पंजाबी महा सम्मलेन में मिला जन समर्थन को शहर के कई फीसदी लोग पचा नहीं पायेंगे क्यू की उनके अन्दर कूट कूट कर भरा है की एक तेल मालिश मैन जो कि कुछ साल पहले गरीबों की टूटी फूटी हड्ड्यों को मालिश करके ठीक करता था हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ क्यू खड़ा है ?? कुछ लोग इस सम्मलेन को महा फ्लाप बता रहे हैं तो कुछ कामयाब, फ्लाप बताने वाले वो लोग हैं जो कई वर्षों से जिले की राजनीति में सक्रिय है और उनकी राजनीति उनके घर के दरवाजे तक सिमट कर रह गयी है वो भले ही किसी पार्टी के बड़े नेता में शुमार किये जाते हों आज तक उन्हें किसी जनसभा में मुख्यमत्री के बगल की कुर्सी नहीं नसीब हुई ये सच उन लोगों को कड़वा भी लग सकता है लगे तो लगे क्यू कि सच तो हमेशा कड़वा ही होता है | फ्लाप बताने वाले कई हप्तों से इस सम्मलेन की नाकामयाबी का सपना देखते थे और आज ये सपना उन्हें दिन में ही दिखाई पड़ गया | ऐसे लोग जरा ध्यान से सोंचे की आखिर अशोक अरोड़ा ने ऐसा क्या किया जिस कारण आज उसे एक मुख्यमंत्री के बगल की जगह नसीब हुई | उन्हें मालूम हो की अशोक अरोड़ा एक मेहनती व्यक्ति है छल कपट से दूर रहकर मेहनत करने में विश्वाश रखता है | मैं मानता हूँ कि फरीदाबाद नगर निगम का मेयर रहकर उसने इस शहर के लिए कुछ ख़ास नहीं किया है इसका भी कारण है और वो कारण ये हैं कि जिले में कई मंत्री हैं और उनके आगे मेयर की जादा नहीं चलती फिर भी उस शख्स ने हौंसला किया और इस महा सम्मलेन का आयोजन किया और फ्लाप शब्द का इस्तेमाल करने वाले जरा सोंचे और याद करें कि फरीदाबाद की किस जनसभा में हरियाणा के कई जिलों के लोगों ने शिरकत की थी जबकि आज देखा गया कि हरियाणा के सभी जिलों के लोग दशहरा मैंदान में उपस्थित थे | ये अशोक अरोड़ा की मेहनत का नतीजा है कोई कुछ भी कहे मैं इस सम्मलेन को फ्लाप नहीं करार दे सकता क्यू की फ्लाप कहने वालों की जन सभाओं को भी मैंने देखा है | मैन मानता हूँ कि मेयर ने ये जन सभा किसी खास मकसद से के थी और वो मकसद हो सकता है कि अगले विधान सभा में मेयर अरोड़ा किसी विधान सभा से अपनी किस्मत आजमायें लेकिन इसमें बुराई क्या है एक मेहनती इंसान कई तरह के सपने देख सकता है और सपने अधिकतर मेहनती और ईमानदार लोगों के ही पूरे होते हैं ऐसा मैंने देखा है और मुझे ये भी पता है कि अरोड़ा का फरीदाबाद के किसी भी विधान सभा क्षेत्र से विधायक बनना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं फिर भी कुछ लोगों को मालूम हो कि कल्पना चावला के हादसे के बाद भी सुनीता विलियम्स खौफ नहीं खाई और अब भी अन्तरिक्ष में मौजूद हैं ? समझने वालों के लिए इशारा काफी होता है पहले अपने गिरेबां में झांकें फिर ??
इस जहां में प्यार महके जिन्दगी बाक़ी रहे, ये दुआ मांगों कि दिल में रोशनी बाकी रहे ..
आदमी पूरा हुआ तो देवता हो जाएगा, ये जरूरी है कि उसमे कुछ कमी बाकी रहे …
Related Posts
-
Haryana Ab Tak Sps: कोयले के धुंए की कालिख से क्या बच पायेगा जिंदल का चेहरा ??
~ Editorial, Featured, Haryana News
14 Jun , at 8:30 AM
-
Is Faridabad Police Really failed? Another Man Attacked At Dabua Colony Mandi By Criminals
~ Editorial, Faridabad NCR, Featured
6 Jun , at 9:04 PM
-
थानेदार ढिल-ढिल पाण्डेय का अपना स्टाइल
~ Editorial, Featured, India News
5 Jun , at 2:21 PM
-
देश के आम आदमी को लूट रहे हैं ख़ास? Haryana Ab Tak Sps.
~ Editorial, Faridabad NCR, Featured
25 May , at 10:16 AM
-
हरियाणा में ख़त्म हुआ खाकी का खौफ? विद्रोही
~ Editorial, Featured, Haryana News
20 May , at 9:34 AM
